Headlines

दिलजीत दोसांझ ने फैन को दिया बड़ा सरप्राइज, अब जिंदगीभर फ्री में देख सकेगी उनके कॉन्सर्ट


पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ओरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वो देश के अलग-अलग शहरों में अपने कॉन्सर्ट से धूम मचा रहे हैं. दिल्ली और इंदौर के बाद 21 नवंबर को उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धमाकेदार कॉन्सर्ट किया.

दिलजीत ने फैन को दिया जिंदगीभर फ्री कॉन्सर्ट टिकट का तोहफा

अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपनी एक फैन को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी खुश हो गए. सिंगर ने अपनी इस फैन को जिंदगीभर अपने कॉन्सर्ट के लिए फ्री टिकट देने का वादा किया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सात कॉन्सर्ट में पहुंची फैन को दिलजीत ने दिया खास तोहफा

दरअसल, अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत की नजर एक ऐसी फैन पर पड़ी, जो उनके ओरा टूर के सात कॉन्सर्ट में शामिल हो चुकी थी. सिंगर ने उससे पूछा कि इस साल उसने उनके कितने शो देखे हैं? इस पर फैन ने जवाब दिया, ‘7’.

सात बार कॉन्सर्ट में पहुंची फैन को देख हैरान हुए दिलजीत

ये सुनकर दिलजीत हैरान रह गए और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘वाह! इस साल इनके ओरा टूर का ये सातवां शो है. ये वैंकूवर भी आए, अमेरिका भी आए, यूरोप भी आए, वेम्बली भी आए और आज अहमदाबाद भी पहुंचे हैं. इनके लिए जोरदार तालियां हो जाएं.’

‘आज से आपको मेरी टिकट नहीं खरीदनी है…’

इसके बाद दिलजीत ने अपनी फैन से कहा कि अब उन्हें उनके कॉन्सर्ट के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है. सिंगर ने उन्हें जिंदगीभर फ्री टिकट देने का वादा करते हुए कहा, ‘आज से आपकी पूरी जिंदगी के लिए, जब तक मैं गाऊंगा, आपकी टिकट फ्री है. आपको बस हमें बताना है. आपकी टिकट फ्री है. आज से आपको मेरी टिकट नहीं खरीदनी है. जब तक मैं गाऊंगा, आपकी टिकट फ्री है. आपका बहुत-बहुत शुक्रिया.’

दिलजीत का ये अंदाज उनकी फैन के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं था. वहीं, कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने भी उनके इस जेस्चर पर खूब तालियां बजाईं. अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

अब इन शहरों में गूंजेगी दिलजीत दोसांझ की आवाज

दिलजीत दोसांझ के ‘ओरा इंडिया टूर 2026’ के अगले कॉन्सर्ट की बात करें तो वो 5 दिसंबर को लखनऊ के 19वें नेशनल जंबोरी ग्राउंड में परफॉर्म करेंगे. इसके बाद 12 दिसंबर को उनका शो चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में होगा. वहीं, उनके भारत दौरे का आखिरी कॉन्सर्ट 19 दिसंबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *