Headlines

UP Election: सहयोगियों को कितनी सीटें देगी BJP? सामने आया बड़ा अपडेट

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो यूपी में बीजेपी सभी सहयोगी दलों को लगभग 55-60 विधानसभा सीट दे सकती है. 340-350 विधानसभा सीटों पर बीजेपी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ सकती है. लेकिन बीजेपी के सहयोगी दल इस बार पिछले के मुकाबले ज्यादा सीटें मांग रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी इस समय 4 दलों के साथ गठबंधन में है. अपना दल (एस), आरएलडी, निषाद पार्टी और सुभासपा के साथ गठबंधन है. 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी 376 विधानसभा सीटों पर चुनाव अपने सिंबल पर लड़ी थी. तब बीजेपी का गठबंधन सिर्फ अपना दल (एस) और निषाद पार्टी से था. 2027 विधानसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी के 2 सहयोगी दल बढ़ चुके हैं.

पिछली बार कौन कितनी सीटों पर लड़ा था?

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 376 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और उसे 255 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

आरएलडी ने 33 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और आठ सीटों पर जीत मिली थी.

अपना दल (एस) ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 12 पर जीत मिली थी.

निषाद (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) पार्टी ने 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे 6 पर सफलता मिली थी.

सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) ने 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और पार्टी के खाते में 6 सीटें आई थीं.

अतरौलिया सीट पर निषाद पार्टी ने ठोका दावा

इस बीच निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, "हम लोग एनडीए के साथी हैं. 403 विधानसभा सीटों पर हमारी जिम्मेदारी है कि जीत दिलाएं. अतरौलिया हमने कभी भी नहीं छोड़ा था. ये निषाद पार्टी की सीट है. निषाद तब भी थी, आज भी थी और कल भी रहेगी. यहां के लोग भी भूले नहीं हैं. कुछ लोग गलतफहमी पाले हैं. सब सीट छोड़कर एक सीट पर लड़ना चाहते हैं." यानी संजय निषाद ने अतरौलिया सीट पर दावा ठोक दिया है. इस सीट से बीजेपी के ही सहयोगी ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर तैयारी कर रहे हैं.

UP Election: अखिलेश यादव ने 4 नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, इकरा हसन का भी नाम

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *