Headlines

JEE Main आवेदन से चूक गए तो न हों परेशान, 26 नवंबर तक लेट फीस के साथ करें अप्लाई


JEE Main 2027: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन करने से चूक गए छात्रों के लिए राहत की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बिना लेट फीस के आवेदन की समय सीमा 22 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे समाप्त कर दी है, लेकिन जो उम्मीदवार अब तक फॉर्म नहीं भर पाए उनके लिए आज यानी 23 नवंबर 2026 से लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन के विंडो खुल गई है. इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तक 500 रुपये लेट फीस के साथ आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं. 

अब तक आए इतने आवेदन 

एनटीए की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार बिना लेट फीस की अंतिम तिथि तक सेशन 1 के लिए कुल 15,04,866 रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं और 13,10,493 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक फीस का पेमेंट भी कर दिया है. आवेदन विंडो बंद होने के बाद 27 नवंबर 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुलेगी, इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने बारे में फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे. 

JEE Main से जुड़ी जरूरी तारीख और परीक्षा शेड्यूल 

बिना लेट फीस आवेदन की लास्ट डेट                   22 नवंबर  2026 
500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन विंडो            23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो                                  27 नवंबर 2026 से 
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीख               30 नवंबर 2026 
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख                      13 जनवरी 2027 
JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षा                    20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 

लेट फीस के अलावा कितनी देनी होगी आवेदन फीस? 

जेईई मेन 2027 के लिए जनरल और अनरिजर्व्ड कैटिगरी के लिए 1000 रुपये जनरल, ओबीसी व जनरल-ईडब्ल्यूएस के लिए 900 रुपये इन वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये और एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है. वहीं लेट फीस के रूप में उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा 500 रुपये देने होंगे. इस फीस का पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से उम्मीदवार कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-Bihar Board Admit Card 2027: BSEB ने जारी किया मैट्रिक-इंटर का दूसरा डमी एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

पात्रता और एडमिशन के नियम 

जेईई मेन 2027 के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है. 2025 या 2026 में 12वीं पास या 2027 में 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्र पात्र हैं. वहीं NITs, IIITs  और CFTIs में एडमिशन के लिए 75% या टॉप 20 परसेंटाइल का नियम प्रवेश के लिए लागू होता है, रजिस्ट्रेशन के समय नहीं. वहीं जेईई मेन टॉप 2,50,000 योग्य उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2027 के लिए पात्रता मिलेगी.

लेट फीस के साथ कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • जेईई मेन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाए. 
  • होम पेज पर जेईई मेन 2027 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन चुनें और मेरी पहचान के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. 
  • इसके बाद 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार अपना नाम और जरूरी मांगी गई डिटेल दर्ज करें. 
  • अब उम्मीदवार एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भरें और परीक्षा का पेपर और पसंद के शहर चुनें. 
  • उसके बाद लाइव फोटो, पासपोर्ट फोटो और मांगी गई जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • 500 रुपये लेट फीस सहित निर्धारित फीस का ऑनलाइन पेमेंट कर फॉर्म सबमिट कर दे.
  • लास्ट में भविष्य के लिए फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-UP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, 29 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *