Headlines

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, ठिठुरन के साथ कोहरे का अलर्ट; जानें प्रदूषण का हाल


दिल्ली-एनसीआर के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सुबह और शाम के समय में ठंड का स्तर बढ़ रहा है, जिससे ठिठुरन भी बढ़ रही है. इसके साथ ही राजधानी में कोहरे का भी अलर्ट है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडल में एक ‘ट्रफ’ के रूप में बना हुआ है, जिससे अगले 2-3 दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है. अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में ठंडी हवाएं चल सकती हैं और पारा गिर सकता है.

हालांकि, मंगलवार (24 नवंबर) को शहर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.  वहीं, नोएडा का अधिकतम तापमान 26.4 और गाजियबाद का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)  231 दर्ज किया गया है. इस दौरान नमी का स्तर 44 से 91 प्रतिशत रहा. 

दिल्ली में SIR पर घमासान, कांग्रेस ने लगाए वोटरों को मृत दिखाने के आरोप

आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

विभाग के अनुसार, आज बुधवार  (25 नवंबर) को सुबह ठिठुरन के बाद दिन के समय मौसम साफ रहने और तेज धुप का अनुमान है. आज शहर का न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. आज दिन के समय में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी, जिसकी गति 5 से 10 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है. विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेलिसियस की गिरावट आने की संभावना है, लेकिन उसके बाद कोई बदलाव नहीं आयेगा. हालांकि, अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है.

जानें अपने इलाके के AQI का हाल

CPCB के अनुसार, आज सुबह 6 बजे राजधानी का औसत AQI 228 दर्ज किया गया है. राजधानी के कुछ इलाकों में AQI 300 के पार है, जोकि  बहुत खराब श्रेणी में आता है. सबसे अधिक AQI डीटीयू का है, जोकि 331 है. 

  • डीटीयू: 331
  • आनंद विहार: 327
  • नॉर्थ कैंपस, डीयू: 314
  • इग्नू मैदान गढ़ी: 304
  • बुराड़ी क्रॉसिंग: 304
  • सिरीफोर्ट: 298
  • आईटीओ: 298
  • सीआरआरआई मथुरा रोड: 293
  • तालकटोरा गार्डन: 291
  • घोगा: 284
  • कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: 280
  • पंजाबी बाग: 278
  • बुराड़ी: 266

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी गति 15-20 किमी प्रति घंटा तक रही. 

सपा के 26 सीटों के ऑफर पर योगी के मंत्री ने कसा तंज, कहा- जनता NDA के साथ

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *