उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर जवाब दिया है. एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में इमरान मसूद ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से लेकर चंद्रशेखर आज़ाद के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने नगीना सांसद को अपना छोटा भाई भी बताया.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से जब शिखर सम्मेलन में ये सवाल पूछा गया कि यूपी कि यूपी में कोई मुसलमान मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? तो इसके जवाब में मसूद ने कहा कि “बदकिस्मती है, मैं इसे बदकिस्मती कहूंगा…क्यों नहीं बन सकता…?
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर दिया जवाब
एक और सवाल में जब इमरान मसूद से पूछा गया कि औवैसी ये तो कहते हैं कि अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा लेकिन, गठबंधन का सीएम फेस चंद्रशेखर को बताते हैं तो इस पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि इससे कुछ नहीं होता. मसूद ने कहा कि “कल को मैं कह दूं कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा तो क्या मैं बन जाऊंगा? या मैं कहूं कि मैं इसे मुख्यमंत्री बनाऊंगा तो ऐसा नहीं होगा? इस गठबंधन को कोई बड़ा असर नहीं होगा.
‘PM हमारे आदर्श हैं…’, दिल्ली-लखनऊ में टकराव पर बोले CM योगी
आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को इमरान मसूद ने अपना छोटा भाई बताया और कहा कि “वो मेरे छोटे भाई हैं. आज वो सांसद बन गया है लेकिन, मेरा उसके परिवार से संबंध आज से नहीं है. 2007 में जब मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा तो उसका भाई भगत मेरा एजेंट था वहां पर, वो मेरा छोटा भाई है. चंद्रशेखर के दलित वोट काटने पर कहा कि आपको कैसे पता कि वो मेरा दलित वोट काटेगा?
मायावती को लेकर भी किया ये दावा
इमरान मसूद ने दावा किया कि इस बार यूपी में काँग्रेस का वोटबैंक 32 से ऊपर चला जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर बहनजी (बसपा अध्यक्ष मायावती) कमरे से निकल जाए तो प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी. बहनजी के एक कमरे में बैठने की वजह से पूरे एक मिशन ने दम तोड़ दिया है.
