Headlines

लखपति बिटिया: दिल्ली में बेटियों के लिए आधार जरूरी, 61000 रुपए देगी सरकार


आज के महंगाई के दौर में बच्चों की पढ़ाई के लिए भी माता-पिता को काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं. कई बार लोग इसके लिए लोन तक लेते हैं. ऐसे में अगर आपके घर में बेटी है और आप उसकी पढ़ाई और भविष्य के लिए आर्थिक सहायता चाहते हैं तो आपके लिए दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना काम आ सकती है. इस योजना की खास बात यह है कि बेटी के जन्म से लेकर स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद देती है. अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसका लाभ लेने के लिए बेटी का आधार नंबर देनी अनिवार्य कर दिया है.

अहम बात यह है कि दिल्ली सरकार ने लखपति बिटिया योजना का लाभ उठाने के लिए आधार को जरूरी कर दिया है. इसका मतलब यह है कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद लेने के लिए आपको अपनी बेटी का आधार नंबर देना होगा. इससे योजना का लाभ लेने वाली बच्ची की पहचान की जा सकेगी. बड़ी बात यह है कि उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

क्या एक साथ दी जाती है रकम?

इसका जवाब है नहीं. इस योजना के तहत बेटी को एक साथ पूरी राशि नहीं दी जाती है. बेटी को उसकी पढ़ाई और आगे बढ़ने के अलग-अलग पड़ाव पर आर्थिक सहायता मिलती है. 

  • बच्ची के जन्म के एक साल के अंदर 11 हजार रुपये दिए जाते हैं.
  • इसके बाद पहली क्लास,छठी क्लास, नौवीं क्लास, दसवीं क्लास और 12वीं क्लास में प्रवेश के समय 5-5 हजार रुपये की मदद मिलती है.
  • साथ ही व्यावसायिक डिप्लोमा और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान भी सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है.

कब-कब कितने रुपए मिलेंगे?

जानते हैं कि किस पड़ाव पर कितनी आर्थिक मदद मिलेगी. 

  • बेटी के जन्म पर – एक साल के अंदर 11 हजार रुपये.
  • क्लास 1 में प्रवेश पर – 5 हजार रुपये
  • क्लास 6 में प्रवेश पर -5 हजार रुपये
  • क्लास 9 में प्रवेश पर- 5 हजार रुपये
  • क्लास 11 या 10 वीं के बाद ITI/पॉलिटेक्निक में प्रवेश पर – 5 हजार रुपये
  • क्लास 12 में प्रवेश पर – 5 हजार रुपये
  • 1 साल का व्यावसायिक डिप्लोमा- 10 हजार रुपये एक साथ
  • 2 साल का व्यावसायिक डिप्लोमा – 20 हजार रुपये, हर साल 10 हजार
  • 3 साल का व्यावसायिक डिप्लोमा- कुल 20 हजार रुपये ( पहले दो साल 5 -5 हजार और तीसरे साल 10 हजार)
  • 3 साल का ग्रेजुएशन कोर्स – कुल 20 हजार रुपये ( पहले दो साल 5-5 हजार और तीसरे साल 10 हजार)
  • 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स – कुल 25 हजार रुपये ( पहले तीन साल 5-5 हजार और चौथे साल 10 हजार) 

योजना से जुड़ी जरूरी शर्तें जानें

लखपति बिटिया योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होगी. 

  • सबसे पहले तो बेटी का जन्म दिल्ली में ही हुआ.
  • परिवार कम से कम 3 साल से दिल्ली में रह रहा हो.
  • साथ ही परिवार की सालाना इनकम 1.20 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • ध्यान रखें कि एक परिवार की केवल दो ही बेटियों को इसका लाभ मिल सकता है.
  • वहीं बेटी का समय पर टीकाकरण होना चाहिए और वह मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई कर रही हो.
  • बेटी की शादी 18 साल की उम्र से पहले नहीं होनी चाहिए.
  • इसके अलावा बेटी के जन्म के एक साल के अंदर या फिर पढ़ाई के तय पड़ाव पर दाखिला लेने के 90 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा.

कहां करें आवेदन?

बता दें कि दिल्ली की लखपति बिटिया योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. आप इसके लिए नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी आवेदन का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं. 

दिल्ली: 1 रुपए में पिकनिक और 5000 में प्री-वेडिंग, पार्क के नए रेट जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *