अमेरिका में 26 नवंबर को थैंक्सगिविंग मनाया जा रहा है. इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं और खाना खाते हैं. लोग इस दिन अपने करीबियों के साथ फिल्में देखना भी पसंदन करते हैं. अगर आप भी आज देखने के लिए कोई फैमिली फिल्म ढूंढ रहे हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए. इसमें आपको हंसी मजाक और कॉमेडी से लेकर एडवेंचर तक सब मिलेगा.
1. स्टेप्स (2026)
एनिमेशन और फेयरीटेल पसंद करने वालों के लिए ‘स्टेप्स’ एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इस फिल्म में सिंड्रेला और उसकी सौतेली बहनों लिलिथ और मार्गोट की कहानी है. लेकिन इस कहानी को नए अंदाज में दिखाया गया है. इसमें तीनों बहने एक साथ मिलकर अपने राज्य को बचाने की कोशिश करती हैं. इस एनिमेटेड फिल्म में अमांडा सेफ्राइड, अली वोंग और स्टेफनी सू जैसे आर्टिस्ट्स ने आवाज दी है.
2. यस डे (2021)
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर माता-पिता एक दिन के लिए बच्चों की हर बात मानने लगें तो क्या होगा? जेनिफर गार्नर और एडगर रामिरेज की यह फिल्म इसी मजेदार आइडिया पर बनी है. इसमें माता-पिता अपने तीनों बच्चों को पूरे 24 घंटे के लिए सारे फैसले लेने की छूट दे देते हैं. ये कॉमेडी फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए.

3. स्वैप्ड (2026)
यह एनिमेटेड फिल्म ओली नाम के एक छोटे जंगली जीव और आइवी नाम की एक खूबसूरत चिड़िया की कहानी है, जो एक दूसरे के दुश्मन हैं. जैसा कि नाम से ही साफ है, इस फिल्म में दोनों की पहचान बदल जाती है और दोनों दुश्मनों को एक दूसरे की तरह जीना पड़ता है. ये भी काफी इंटरेस्टिंग फिल्म है.
4. बेंजी (2018)
अगर आप डॉग लवर हैं, तो आपको ‘बेंजी’ जरूर पसंद आएगी. यह एक प्यारे और समझदार कुत्ते की कहानी है, जो मुसीबत में फंसे दो बच्चों फ्रैंकी और उसके भाई कार्टर को बचाने की कोशिश करता है. फिल्म में इंसानों और जानवरों के बीच की दोस्ती और प्यार देखने को मिलता है.

5. एनोला होम्स (2020)
अगर आपको सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर फिल्में अच्छी लगती हैं तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस फिल्म में मिली बॉबी ब्राउन ने मशहूर जासूस शर्लक होम्स की छोटी बहन, एनोला का किरदार निभाया है. इस स्टोरी में एनोला की मां अचानक गायब हो जाती है और एनोला उन्हें ढूंढ़ने निकल पड़ती है. जैसे – जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे वैसे कई राज खुलते जाते हैं. फिल्म में हेनरी कैविल और हेलेना बोनहम कार्टर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

6. इन योर ड्रीम्स (2025)
भाई-बहन के रिश्ते पर बनी यह एनिमेटेड फिल्म दिल छू लेने वाली है. इसकी कहानी स्टीवी और उसके भाई इलियट की है, जो सपनों की एक जादुई दुनिया में पहुंच जाते हैं. दोनों की कोशिश है कि उन्हें सैंडमैन मिल जाए, जो उनकी इच्छाएं पूरी कर सकता है. इस फिल्म की कहानी बहुत मजेदार है.

7. फैमिली स्विच (2023)
इस फिल्म की कहानी इसके नाम की तरह ही है. जेनिफर गार्नर और एड हेल्म्स की इस फिल्म में एक जादुई घटना के बाद माता-पिता और बच्चों के शरीर आपस में बदल जाते हैं. अब माता-पिता को बच्चों की जिंदगी जीनी पड़ती है, जबकि बच्चों को बड़ों की जिम्मेदारियां संभालनी होती हैं. इस एक गड़बड़ी से परिवार के सभी सदस्यों को एक-दूसरे की परेशानियां समझने का मौका मिलता है. थैंक्सगिविंग के मौके पर आप यह फिल्म भी फैमिली के साथ देख सकते हैं.

