Headlines

सपा का घोषणापत्र- यूपी में बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देने का वादा, कितना होगा खर्च?


समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए बड़ा वादा किया है. पार्टी के 2027 के घोषणा पत्र ‘पीडीए का प्रणपत्र’ में कहा गया है कि बेटी के जन्म पर राज्य सरकार उसके नाम पर 10 ग्राम तक सोना देने की व्यवस्था करेगी. यह प्रस्ताव महिला सशक्तीकरण से जुड़े अध्याय में शामिल किया गया है. इसके जरिए पार्टी ने बेटियों के जन्म से ही उनके नाम पर संपत्ति और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की पहल का वादा किया है.

इसके साथ ही घोषणा पत्र में महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई अन्य प्रस्ताव भी शामिल हैं. बीपीएल परिवारों की बुजुर्ग, जरूरतमंद और महिलाओं के लिए सालाना 40 हजार रुपये की समाजवादी पेंशन योजना दोबारा शुरू करने की बात कही गई है. नौवीं कक्षा और उससे ऊपर की छात्राओं को साइकिल और सोलर टेबल लैंप देने की योजना प्रस्तावित है. गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए हौसला पोषण मिशन फिर से शुरू करने का वादा किया गया है. इसके अलावा एक साल के भीतर सभी बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर जारी करने का प्रस्ताव है.

सपा की योजनाओं में कितना खर्च होगा?

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने के लिए पति-पत्नी के नाम पर संयुक्त भूमि स्वामित्व की व्यवस्था करने और महिला उत्तराधिकारियों के नाम भूमि का नामांतरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात भी कही गई है. वहीं, विधवा, दिव्यांग और अनाथ लड़कियों से विवाह करने पर दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक घर देने का प्रस्ताव रखा गया है. महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए सभी जिलों में आशाज्योति केंद्र स्थापित करने का भी वादा किया गया है.

अब सवाल यह उठता है कि इसमें कितना खर्च होगा? प्रस्तावित योजनाओं में खर्च के सवाल पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी योजना बिना फुल प्लानिंग के ऐलान नहीं की गई है.  

अखिलेश ने कहा कि अधिकारियों की एक टीम इस घोषणा पत्र पर काम कर रही थी, उसने सारी तैयारी की है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *