Headlines

ST छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए सरकार देगी स्कॉलरशिप, जानें योग्यता

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इस योजना का लाभ क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के टॉप 1000 संस्थानों में शामिल विदेशी यूनिवर्सिटीज में मास्टर्स और पीएचडी प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए उपलब्ध है. 2010-11 में जहां केवल सालाना 15 छात्रवृत्ति दी जाती थी, वहीं अब इसका दायरा बढ़ाकर चार प्रमुख विषय क्षेत्रों में 20 छात्रवृत्तियां कर दिया गया है. जिनमें से 17 सामान्य एसटी अभ्यर्थियों और तीन पीवीटीजी उम्मीदवारों के लिए तय हैं. वहीं अगर उन महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें खाली रह जाती है, तो उन्हें एलिजिबल पुरुष उम्मीदवारों के लिए खोल दिया जाता है.

स्कॉलरशिप में एसटीईएम के लिए 10 सीटें, मैनेजमेंट, फाइनेंस और लो की 4 सीटें, एग्रीकल्चर मेडिसिन के चार सीटें, ह्यूमैनिटीज और फाइन आर्ट्स की दो सीटें हैं. वहीं पीएचडी के लिए यह सहायता अधिकतम 4 वर्ष तक और मास्टर्स डिग्री के लिए प्रोग्राम की अवधि के अनुसार एक या दो साल तक मिलती है.

वहीं पीएचडी स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री में न्यूनतम 55% अंक और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. वहीं मास्टर्स डिग्री के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री में न्यूनतम 55% अंक और अधिकतम 32 वर्ष आयु होनी चाहिए. इसके अलावा सभी सोर्स से आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. योजना में एक परिवार एक बच्चा नियम लागू है और एक उम्मीदवार जीवन में केवल एक बार ही इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकता है.

इस छात्रवृत्ति में छात्रों को सीधे विदेशी यूनिवर्सिटीज में आवेदन करना होता है. 2026-27 से उन उम्मीदवारों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के टॉप 1000 संस्थानों में से किसी में एडमिशन का ऑफर मिला है. लेकिन आवेदन की तारीख तक उन्होंने संस्थान ज्वाइन नहीं किया है. मेरिट लिस्ट संस्थान की क्यूएस रैंकिंग के आधार पर बनेगी. वहीं शेष सीटों को मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति के व्यक्तिगत इंटरव्यू से भरा जाएगा.

इस छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को वार्षिक मेंटेनेंस अलाउंस मिलता है. इसमें अमेरिका के लिए 15,400 यूएस डॉलर सालाना,  यूके के लिए 9,900 ब्रिटिश पाउंड और  दूसरे देशों के लिए अमेरिकी डॉलर या समकक्ष दरों पर राशि दी जाती है.  

वहीं एलिजिबल छात्र नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह पोर्टल डिजिलॉकर से जुड़ा है, जिससे डॉक्यूमेंट डिजिटल रूप से अपलोड किए जा सकते हैं. पोर्टल पर शिकायत निवारण डैशबोर्ड, निगरानी और एसएमएस व ईमेल के जरिए स्वचालित अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध हैं.

Published at : 28 Nov 2026 08:32 AM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *