Headlines

यामी गौतम की टॉप 5 फिल्में, जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने कोर्टरूम ड्रामा से लेकर सस्पेंस और एक्शन तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है. कभी उन्होंने पर्दे पर एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका निभाई, तो कभी वे अपने हक की लड़ाई लड़ती महिला के किरदार में दिखाई दीं.  

आज यानी 28 नवंबर को एक्ट्रेस अपना बर्थडे मना रही हैं. इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी पांच ऐसी फिल्मों पर, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए. साथ ही जानेंगे कि इन फिल्मों को आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.

हक (2025)

यामी गौतम की यह फिल्म शाह बानो के केस से प्रेरित है. इस फिल्म में यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है, वहीं इमरान हाशमी ने उनके पति मोहम्मद अब्बास खान का रोल किया है. दोनों ने इस फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है. फिल्म की शुरुआत में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री और प्यार देखने को मिलता है. दोनों शादी भी कर लेते हैं, लेकिन जब अब्बास दूसरी शादी करता है तो शाजिया उसे छोड़कर चली जाती है. इसके बाद दोनों के रिश्ते खराब होते हैं अब्बास उसे तलाक दे देता है तो शाजिया अपने हक के लिए कोर्ट जाती है. यामी गौतम की यह फिल्म महिलाओं के अधिकार, न्याय और सामाजिक व्यवस्था जैसे मुद्दों को बखूबी उठाती है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

आर्टिकल 370 (2024)

साल 2024 में रिलीज हुई ‘आर्टिकल 370’ यामी गौतम के करियर की अहम फिल्मों में से एक है. इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर में उन्होंने खुफिया अधिकारी जूनी हक्सर का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की घटनाओं पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह खुफिया एजेंसियां और सरकारी अधिकारी इस बड़े फैसले से पहले एक अहम मिशन पर काम करते हैं. इस फिल्म के लिए यामी गौतम को सितंबर 2026 में हुए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार और जी5 पर देख सकते हैं.

यामी गौतम की टॉप 5 फिल्में, जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं

अ थर्सडे (2022)

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो यामी गौतम की ‘अ थर्सडे’ को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें. साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में यामी ने नैना जायसवाल नाम की प्लेस्कूल टीचर का किरदार निभाया है. इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि नैना खुद ही अपने स्कूल के 16 बच्चों को बंधक बना लेती है. इसकी वजह जानने के लिए आपको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए. इस फिल्म में नेहा धूपिया, अतुल कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘अ थर्सडे’ भी जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

यामी गौतम की टॉप 5 फिल्में, जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)

साल 2019 में रिलीज हुई ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में यामी गौतम के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है. फिल्म में यामी ने पल्लवी शर्मा उर्फ जैस्मिन अल्मेडा का किरदार निभाया है, जो एक अंडरकवर इंटेलिजेंस ऑफिसर है. फिल्म के डायलॉग ‘हाउ इज द जोश?’ ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं. 

यामी गौतम की टॉप 5 फिल्में, जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं

काबिल (2017)

साल 2017 में रिलीज हुई ‘काबिल’ में यामी गौतम के साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे. संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यामी ने सु्प्रिया का किरदार निभाया है, जिन्हें दिखाई नहीं देता. उनकी मुलाकात रोहन भटनागर (ऋतिक रोशन) से होती है. दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं और शादी कर लेते हैं. हालांकि, उनकी जिंदगी में एक ऐसी घटना होती है, जो पूरी कहानी को बदल देती है. इसके बाद रोहन अपनी पत्नी के साथ हुए अन्याय का बदला लेने का फैसला करता है. फिल्म में यामी और ऋतिक की केमिस्ट्री के साथ कहानी के सस्पेंस को भी पसंद किया गया था. अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो जियोहॉटस्टार पर मौजूद इस शानदार फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

यामी गौतम की टॉप 5 फिल्में, जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *