Headlines

1800 करोड़ के मेगा बजट में बनी ‘ड्यून 3’ को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?


टिमोथी शैलमे की फिल्म ‘ड्यून 3’ की रिलीज में अब एक महीने से भी कम समय बचा है. फिल्म को लेकर काफी क्रेज है. ये फ्रेंचाइजी की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है. ऐसे में फिल्म पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव भी काफी ज्यादा है, क्योंकि इसे अपना बजट बसूलने के लिए बड़ी कमाई करनी होगी.

डेनिस विलेन्यूवे के निर्देशन में बनी ‘ड्यून 3’ टिमोथी शैलमे की इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी. 

बजट वसूलने के लिए ‘ड्यून 3’ को कितनी करनी होगी कमाई?
फिल्म की एडवांस बुकिंग ‘द ओडिसी’ से बेहतर बताई जा रही है. उम्मीद है कि ये नॉर्थ अमेरिका में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है. 

टिमोथी शैलमे और जेंडाया स्टारर ‘ड्यून 3’ का रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजट करीब 200 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,800 करोड़ रुपये है.

फिल्मी कारोबार के जानकारों के मुताबिक, किसी फिल्म को अपनी लागत निकालकर मुनाफा कमाने के लिए आमतौर पर अपने बजट का करीब 2.5 गुना कमाना पड़ता है. इस हिसाब से ‘ड्यून 3’ को बॉक्स ऑफिस पर करीब 500 मिलियन डॉलर की कमाई करनी होगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ड्यून 3’ को बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने के लिए करीब 500 मिलियन डॉलर यानी 4,500 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आसानी से ये आंकड़ा पार कर सकती है.

नॉर्थ अमेरिका में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती
इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, फिल्म नॉर्थ अमेरिका में ही 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है. इससे इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है.

फिल्म के बारे में
बता दें, फिल्म में टिमोथी चालमेट, जेंडाया, जेसन मोमोआ, फ्लोरेंस पुघ, रेबेका फर्ग्यूसन, जोश ब्रोलिन, जेवियर बार्डेम, अन्या टेलर-जॉय और रॉबर्ट पैटिन्सन जैसे सितारे नजर आएंगे.

इसकी कहानी पॉल एट्राइड्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साम्राज्य पर कब्जा करने के करीब 20 साल बाद अब सम्राट बन चुका है. इस दौरान उसे अपने फैसलों के नतीजों, पुराने साथियों की वापसी और नए दुश्मनों का सामना करना पड़ता है.

फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से होने वाला है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *