पल्लवी पुरोहित ने टैली मसाला के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने और उनके पति ने आपसी सहमति से बच्चे न करने का फैसला लिया था. पल्लवी उन सभी औरतों की इज्जत करती हैं, जिनमें वो कमिटमेंट है, जो एक बच्चे को दुनिया में लाने के लिए चाहिए, लेकिन उन्हें अपना बच्चा नहीं चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे और मेरे हस्बैंड को बच्चे नहीं चाहिए थे और हमको ऐसा लगा कि वी वर नॉट मेंट टू हैव सो मच पॉपुलेशन इन दिस कंट्री राइट. ओवरऑल वी आर ऑलरेडी ओवरपुलेटेड.’

एक्ट्रेस का मानना है कि दुनिया में पहले से ही ऐसे बहुत से बच्चे हैं, जिन्हें अच्छी एजुकेशन और बेहतर सुविधाओं की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘आज के समय में मां-बाप को बच्चे की नहीं, बच्चों को मां-बाप की जरूरत है. अगर मुझे बच्चे चाहिए बहुत बच्चे हैं जिनको मैं अडॉप करके उनके लाइफ में मैं आई कैन इलुमिनेट देर लाइफ. आई कैन गिव देम गुड एजुकेशन. आई कैन गिव देम गुड इंफ्रास्ट्रक्चर.’

पल्लवी ने आगे बताया कि अगर उनका अपना बच्चा होता तो उनका पूरा ध्यान उसी पर रहता और वो सेल्फिश हो जातीं. उन्होंने कहा, ‘बट इफ आई हैव माय ओन चाइल्ड. आई विल बी सेल्फिश. मैं सब कुछ फिर उसी बच्चे के लिए करूंगी.’

एक्ट्रेस ने बताया कि कोविड के समय उन्होंने एक ऐसी ऑर्गनाइजेशन के लिए काम किया था, जिसमें उन परिवारों की डीटेल्स इकट्ठा करनी थी, जहां माता-पिता की मौत हो गई थी और बच्चे अकेले रह गए थे. इस अनुभव ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगा कि मेरे बच्चे होते और अगर मुझे और मेरे हस्बैंड को दोनों को कुछ हुआ होता तो क्या करते मेरे बच्चे? कहां जाते?’

पल्लवी पुरोहित ने बच्चों को जन्म न देने के फैसले के पीछे पर्यावरण की स्थिति को भी कारण बताया. उन्होंने कहा, ‘आई डोंट थिंक इट्स द राइट टाइम टू ब्रिंग अनदर लाइफ टू दिस वर्ल्ड एंड कॉस्ट इवन मोर कार्बन फुटप्रिंट, इवन मोर प्रेशर टू दिस एनवायरमेंट.’

पल्लवी ने साफ किया कि ऐसा नहीं है कि उन्हें बच्चों से प्यार नहीं है. वह अपने परिवार और आसपास के बच्चों के काफी करीब हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे बच्चे होते हैं ना मैं बहुत प्यार करती बच्चों से. मैं किसी भी बच्चे से प्यार कर सकती हूं.’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बच्चों का प्यार अपने आसपास के बच्चों से ही मिल जाता है.

बातचीत के दौरान पल्लवी ने बच्चों को बुढ़ापे का सहारा मानने वाली मानसिकता पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ‘वो थ्यरी बहुत ही गलत है कि बुढ़ापे में ध्यान रखने के लिए मैं अगर किसी बच्चे को पैदा कर रही हूं इट्स वेरी सेल्फिश.’ उनका मानना है कि बच्चे बड़े होकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं और जरूरी नहीं कि वे माता-पिता के साथ ही रहें.
Published at : 28 Nov 2026 03:07 PM (IST)
