Headlines

परिसीमन बिल पर चर्चा के लिए शिवसेना UBT सांसदों की बैठक, व्हिप जारी


शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे (यूबीटी) ने शनिवार को पार्टी सांसदों की बैठक की. इस दौरान पार्टी की ओर से तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया. यूबीटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि लोकसभा के सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए निर्देश दिया जाता है कि वे रविवार (29 नवंबर 2026) को शाम 4:00 बजे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के संसदीय दल कार्यालय नई दिल्ली में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें.

आदेश में यह भी बताया गया, “यह बैठक संविधान (एक सौ बत्तीसवां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 पर विचार-विमर्श करने के लिए बुलाई गई है. इन विधेयकों को 30 नवंबर 2026 को संसद के आगामी विशेष सत्र में पेश किया जाना निर्धारित है. बैठक में इन विधेयकों को लेकर पार्टी की रणनीति, रुख और सदन में पार्टी की ओर से रखे जाने वाले पक्ष पर चर्चा की जाएगी.”

सभी सांसदों का आना अनिवार्य किया

पार्टी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि बैठक में चर्चा किए जाने वाले विषयों के महत्व और तात्कालिकता को देखते हुए प्रत्येक सांसद की उपस्थिति अनिवार्य है. सभी सांसदों को निर्देश दिया जाता है कि वे बिना किसी चूक के इस बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें. किसी भी सांसद को हस्ताक्षरकर्ता की पूर्व अनुमति के बिना अनुपस्थित रहने की अनुमति नहीं होगी.

आदेश में यह चेतावनी भी दी गई है कि इस तीन लाइन के व्हिप का पालन करने में किसी भी प्रकार की विफलता, जिसमें पूर्व अनुमति के बिना बैठक से अनुपस्थित रहना भी शामिल है. इसको गंभीरता से लिया जाएगा. संबंधित सांसद के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

इसमें भारत के संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत कार्यवाही भी शामिल हो सकती है, जो लागू संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों के अधीन होगी. ये आदेश शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुख्य सचेतक अनिल देसाई की ओर से जारी किया गया है. सभी सांसदों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है.

महिला आरक्षण और परिसीमन पर शिंदे के घर बैठक, सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *