ध्रुव जुरेल और गुरनूर बरार की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. भारत की पहली पारी के दौरान जुरेल और बरार ने 9वें विकेट के लिए 64 (123 गेंद) रन की साझेदारी की. इस साझेदाकी की बदौलत टीम इंडिया ने 200 रन का टोटल पार किया. टीम इंडिया 86.1 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हुई. 9वें विकेट की साझेदारी ने सालों पुराना राहुल द्रविड़ और वेंकटेश प्रसाद का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.
जुरेल ने नंबर-7 पर बैटिंग करते हुए 88 रन बनाए. उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे. दूसरी तरफ बरार ने उनका बखूबी साथ निभाया. बरार ने 46 गेंद में 1 चौके की मदद से 10 रन बनाए. इस तरह दोनों के योगदान से टीम ठीक-ठाक टोटल तक पहुंची.
राहुल द्रविड़ और वेंकटेश प्रसाद छूटे पीछे
27 साल पहले यानी 1999 में न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले गए टेस्ट में भारत के राहुल द्रविड़ और वेंकटेश प्रसाद ने 9वें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की थी. जुरेल और बरार ने दोनों को पछाड़ दिया. यह भारत की ओर से न्यूजीलैंड की सरजमीं पर यह 9वें या 10वें विकेट के लिए की गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. लिस्ट में पहले नंबर पर सैयद किरमानी और शिवलाल यादव की जोड़ी है, जिन्होंने 1981 में 105 रनों की पार्टनरशिप की थी.
जुरेल के नाम दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में नंबर सात या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने इस मामले में सैयद किरमानी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1981 में 78 रन बनाए थे. इस फेहरिस्त में अजिंक्य रहाणे 118 रन की पारी के साथ पहले पायदान पर हैं.
तीन दिन के बाद मैच का हाल
तीन दिन समाप्त हो जाने के बाद न्यूजीलैंड के पास बढ़त मौजूद है. कीवी टीम ने तीसरे दिन के समापन पर 133/3 रन बना लिए हैं. इसके साथ उनके पास 243 रन की बढ़त हो गई है. रचिन रवींद्र 46 रन पर और डेरिल मिचेल 05 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे हैं.
यह भी पढ़ें: 2 टेस्ट और 292 गेंद बाद जसप्रीत बुमराह को मिला विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
