Headlines

‘3 शर्तें पूरी नहीं हुईं फिर समर्थन क्यों’? परिसीमन पर महुआ मोइत्रा का स्टालिन से सवाल


ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा ने परिसीमन के मामले पर निशाना साधा है. उन्होंने डीएमके से समर्थन को लेकर सवाल भी किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि तमिलनाडु के लोगों डीएमके ने 12 अगस्त 2026 के तमिलनाडु विधानसभा संकल्प के पक्ष में मतदान किया. नया परिसीमन विधेयक संकल्प में 5 में से 3 शर्तों को पूरा नहीं करता है तो इसके लिए वोट क्यों करें?

तमिलनाडु विधानसभा ने परिसीमन पर 12 अगस्त 2026 को संकल्प पेश किया था. इसको मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पेश किया था. इस पर तमिलनाडु विधानसभा ने एक प्रस्ताव अपनाया, जिसमें केंद्र सरकार से 543 निर्वाचित सीटों पर लोकसभा की मौजूदा ताकत को बनाए रखने, राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा आवंटन की रक्षा करने और महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण को नए परिसीमन अभ्यास पर सशर्त बनाए बिना लागू करने का आग्रह किया गया. यह प्रस्ताव अप्रैल 2026 में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन और परिसीमन कानून के खिलाफ निर्देशित किया गया था.

विजय जोसेफ के संकल्प में बातें शामिल थी

विजय जोसेफ के संकल्प में 5 मुख्य बातें शामिल थीं. इसके मुताबिक लोकसभा की 543 निर्वाचित सीटों की मौजूदा ताकत को स्थायी रूप से बरकरार रखना. लोकसभा सीटों के मौजूदा राज्य-वार वितरण को स्थायी रूप से सुरक्षित रखें, ताकि राज्यों के सापेक्ष संसदीय प्रतिनिधित्व में कोई बदलाव न हो.

मौजूदा लोकसभा-राज्यसभा संख्यात्मक अनुपात लगभग 2.2:1 बनाए रखें. परिसीमन की प्रतीक्षा किए बिना, मौजूदा 543 सीटों का उपयोग करते हुए, 2029 के आम चुनाव से लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करें. राज्य विधानसभाओं में भी महिला आरक्षण लागू करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *