Headlines

 Sainik School Recruitment: सैनिक स्कूल में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सैनिक स्कूल में काम करने का अच्छा मौका है. यहां टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कई पदों पर भर्तियां निकली हैं. खास बात यह है कि इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सैनिक स्कूल गोपालगंज की भर्ती में अलग-अलग योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है. इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 रखी गई है.  

10वीं पास से ग्रेजुएट तक मिलेगा मौका

सैनिक स्कूल की भर्ती में उम्मीदवारों को उनकी पढ़ाई के हिसाब से अलग-अलग पदों पर आवेदन करने का मौका मिलता है. 10वीं पास अभ्यर्थी वार्ड बॉय और जनरल एम्प्लॉयी जैसे नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं, 12वीं पास या डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलर, बैंड मास्टर और लैब या लाइब्रेरी असिस्टेंट जैसे पदों के ऑप्शन है. इन पदों के लिए संबंधित विषय या काम का अनुभव भी मांगा जा सकता है. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता जरूर देख लें.

यह भी पढ़ें : Kashmir School Winter Vacation 2026: कश्मीर में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, जानें किस दिन से बंद रहेंगे स्कूल? 

TGT और PGT पदों के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

टीचिंग के क्षेत्र में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भी मौका है. TGT यानी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के पद पर आवेदन करने के लिए आमतौर पर संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड की डिग्री जरूरी होती है. इसके अलावा पद के अनुसार CTET या STET पास होना भी जरूरी होता है. वहीं, PGT यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बीएड की योग्यता मांगी जाती है. कुछ विशेष पदों के लिए अलग तकनीकी या कला से जुड़ी योग्यता भी जरूरी हो सकती है. इसलिए उम्मीदवार अपनी डिग्री और विषय के हिसाब से ही पद का चुनाव करें.

कैसे करें आवेदन? 

सैनिक स्कूल गोपालगंज की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसमें मांगी गई जानकारी भरनी होगी. इसके साथ जरूरी दस्तावेज लगाकर निर्धारित पते पर भेजना होगा. आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 है. सैलरी की बात करें तो यह पद और नियुक्ति के तरीके पर निर्भर करेगी.  आवेदन भेजने से पहले नोटिफिकेशन में पदों की संख्या, आयु सीमा, फीस और वेतन से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें : नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कल, केंद्र पहुंचने से पहले जानें जरूरी नियम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *