Headlines

‘दोनों पक्ष इस बात पर सहमत..’ अमेरिका से ट्रेड डील पर मोदी सरकार ने दिया अपडेट, जानें क्या बताया?


India US Deal: भारत और अमेरिका के बीच चल रही प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी रखने पर सहमति बन गई है. दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चली तीन दिन की बातचीत 23 अप्रैल को समाप्त हो गई है. इससे पहले दोनो देशों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था. इसमें खाका पेश किया गया था.

इसका मकसद आपसी और दोनों देश के बीच फायदेमंद ट्रेड डील को सुनिश्चित करना था. बातचीत प्रक्रिया के तहत भारतीय प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन गया हुआ है. इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आमने सामने बैठकर बातचीत की गई है. 

बातचीत को जारी रखने के लिए कई मुद्दों को शामिल किया गया
भारत सरकार की तरफ से वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कई मुद्दों को शामिल किया गया. इनमें मार्केट तक कैसे पहुंच बनाई जाए, तकनीकी नियम, सीमा शुल्क प्रक्रिया और ट्रेड को आसान बनाना, निवेश को बढ़ावा देना, डिजिटल कॉमर्स और आर्थिक सुरक्षा जैसे मुख्य बिंदु शामिल हैं. 

अमेरिका ने भारत पर घटाया टैरिफ शुल्क

मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि यह चर्चाएं सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुईं. दोनों देश इस संबंध में संपर्क में रहेंगे. अमेरिका ने भारत के सामानों पर टैरिफ शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. 

दर्पण जैन के नेतृत्व में 12 लोगों की टीम अमेरिका गई है
कॉमर्स डिपार्टमेंट में अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन के नेतृत्व में 12 लोगों की टीम अमेरिका गई है. यहां ब्रेंडल लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी की टीम से बातचीत की गई है. दोनों देशों के बीच चली बातचीत बुधवार को खत्म हो गई है. ग्रीर ने कहा है कि भारत ने ऐतिहासिक रूप से अपने कृषि क्षेत्र के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय बनाये रखे हैं. इससे बातचीत करना काफी मुश्किल हो जाता है. 

ये भी पढ़ें 

‘ट्रंप क्या जंग में निकालेंगे न्यूक्लियर मिसाइल? बोले- ‘समय तेजी से बीत रहा है, मैं परमाणु हथियार का इस्तेमाल…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *