Headlines

UBSE Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, यहां करें फटाफट चेक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड.

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 Out: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आखिरकार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए. छात्र-छात्राएं नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

इस साल 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच हुई थीं, जबकि 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब वह इंतजार खत्म हो गया है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की परीक्षा में कुल 2,16,121 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से क्लास 10वीं की परीक्षा में 1,12,679 और 12वीं क्लास में 1,03,442 छात्र-छात्राएं शामिल रहे.

उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. हाईस्कूल परीक्षा में अक्षत गोपाल ने 98.20 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया.वहीं इशांत कोठारी और भूमिका ने 98.00 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से अगली रैंक प्राप्त की. दूसरी ओर इंटरमीडिएट परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरा्टा ने 98 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया. उत्तराखंड बोर्ड के इस वर्ष के परिणाम में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है.

SMS से करें रिजल्ट चेक

छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए 10वीं के छात्र अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलकर UK10RollNumber टाइप करें, जहां RollNumber की जगह अपना रोल नंबर लिखें, और इसे 5676750 पर भेज दें. वहीं 12वीं के छात्र UK12RollNumber टाइप करें, रोल नंबर लिखें और उसी नंबर 5676750 पर सेंड कर दें. मैसेज भेजने के कुछ ही समय बाद आपके मोबाइल पर विषयवार अंक आ जाएंगे.

एबीपी लाइव पर देख सकतें हैं नतीजे
uk10.abplive.com
uk12.abplive.com

DigiLocker पर ऐसे देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट

मार्कशीट देखने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें या results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. अगर आपका अकाउंट पहले से नहीं है, तो साइन अप करके नया अकाउंट बना लें. लॉगिन करने के बाद Education सेक्शन में जाएं, जहां आपको UBSE Result / Marksheet का लिंक दिखाई देगा.

अब उस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर व मांगी गई जरूरी जानकारी भरें. जानकारी सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी. अब आप इसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल कर सकें.

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *