Headlines

Viral Video : शोरूम महंगा पड़ा तो राजमिस्त्री बना मैकेनिक, पत्थर-सीमेंट से फिक्स हुई गाड़ी, वीडियो वायरल


Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जो लोगों को चौंका देता है या हंसा देता है. खासकर भारत में जुगाड़ की कला इतनी मशहूर है कि लोग मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान तरीके से कर लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कार की मरम्मत का अनोखा तरीका अपनाते हुए नजर आता है. 

क्या है वायरल वीडियो में?

इस वायरल वीडियो में एक आदमी कार के दरवाजे के पास काम करता दिखाई देता है, लेकिन यह कोई सामान्य रिपेयरिंग नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति कुछ पत्थर लेकर कार के गेट के पास लगा देता है. इसके बाद वह उन पत्थरों को सीमेंट से जोड़कर कार पर ही प्लास्टर करने लगता है. ऐसा लगता है जैसे वह कार को ही दीवार की तरह पक्का करने की कोशिश कर रहा हो. पूरी प्रक्रिया में वह बड़े आराम से पत्थर और सीमेंट का इस्तेमाल करके कार को फिक्स करता है. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन इसे देखकर लोगों के दिमाग में कई सवाल और मजेदार ख्याल आने लगते हैं. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: सड़क पर दुल्हन की विदाई शूट कर रहा था फोटोग्राफर, आई कार और…; वीडियो अपने रिस्क पर देखें

आखिर मामला क्या है?

वीडियो के साथ जो कैप्शन दिया गया है, उसमें मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि शोरूम वाले ज्यादा पैसे मांग रहे थे, तो राजमिस्त्री से सिर्फ 200 रुपए में प्लास्टर करवा दिया. महंगे रिपेयर खर्च से बचने के लिए इस व्यक्ति ने देसी तरीका अपनाया और कार की मरम्मत का एक बिल्कुल अलग ही समाधान निकाल लिया. 

सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए.एक यूजर ने मजाक में लिखा, लोग क्या-क्या जुगाड़ करते हैं, कमाल है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, वाह भाई, आपने तो गजब कर दिया. एक और यूजर ने हंसते हुए लिखा, ऐसा सिर्फ इंडिया में ही हो सकता है. किसी ने लिखा, अब ये कार कभी हिलेगी भी नहीं. लोग इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं और इसे बार-बार शेयर भी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें –  खुद तलाकशुदा, दुल्हन चाहिए वर्जिन… तलाकशुदा IITian की डिमांड पर भड़के यूजर्स, मचा बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *