Headlines

क्या 55 लाख में Mercedes-Benz CLA खरीदना रहेगा सही? जानिए गाड़ी की रेंज और फीचर्स


आज के समय में इलेक्ट्रिक कारों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लग्जरी कंपनियां भी अब इस सेगमेंट में नए-नए मॉडल ला रही हैं. लोग अब सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस भी चाहते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए Mercedes-Benz ने न्यू जनरेशन Mercedes-Benz CLA को भारत में लॉन्च किया है, लेकिन इस बार यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक (BEV) अवतार में आई है.

यह कार भारत में इम्पोर्ट होकर आई है फिर भी इसकी शुरुआती कीमत करीब 55 लाख रुपये रखी गई है. Mercedes CLA इलेक्ट्रिक में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. पहला CLA 200 है,  जिसमें 58kWh की बैटरी दी गई है. यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 542 किलोमीटर तक चल सकती है. इसमें पीछे की तरफ लगी इलेक्ट्रिक मोटर 224 हॉर्सपावर और 335Nm टॉर्क देता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी हो जाती है.

गाड़ी की परफॉर्मेंस और रेंज

दूसरा वेरिएंट CLA 250+ Long Range है, जिसमें बड़ा 85kWh बैटरी पैक दिया गया है. यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 792 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है, जो इस कीमत में काफी शानदार माना जाता है. इसमें ज्यादा पावरफुल मोटर दी गई है, जो 272 हॉर्सपावर और 335Nm टॉर्क जनरेट करती है. इसके अलावा इसमें 800V इलेक्ट्रिकल सिस्टम दिया गया है, जिससे यह कार बहुत तेजी से चार्ज हो सकती है.

फीचर्स की बात करें तो Mercedes-Benz CLA में काफी एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है. इसमें Google built-in सिस्टम, AI फीचर्स, बड़ा 14-इंच टचस्क्रीन, Burmester साउंड सिस्टम, ग्लास रूफ, 360 डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट, हीटेड और मसाज सीट्स और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह भी है कि भारत की सड़कों को ध्यान में रखते हुए इसका ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाया गया है.

किन लोगों के लिए कार खरीदना सही?

अब बात करते हैं कि क्या यह कार खरीदने लायक है? तो इसका जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आप एक स्टाइलिश, लग्जरी और टेक्नोलॉजी से भरपूर इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसकी कीमत के हिसाब से इसकी क्वालिटी, लुक और रेंज काफी आकर्षक हैं. यह कार उन लोगों के लिए सही है जो खुद ड्राइव करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसकी पीछे की सीट में स्पेस थोड़ा कम है.

अगर आपको ज्यादा स्पेस और फैमिली यूज के लिए गाड़ी चाहिए तो इस कीमत में आने वाली कुछ इलेक्ट्रिक SUVs ज्यादा प्रैक्टिकल हो सकती हैं. लेकिन अगर आप स्टाइल, परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील चाहते हैं, तो Mercedes-Benz CLA एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है. 

यह भी पढ़ें:-

डिफेंडर जैसे लुक के साथ निसान ने पेश की नई Terrano, हाइब्रिड इंजन के साथ ऐसे होंगे फीचर्स 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *