स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अब तक देखने को मिला कि तुलसी अपने बेटे करण का पीछा करते-करते उस जगह पर पहुंच जाती है, जहां उसकी दूसरी पत्नी नियती रहती है. तुलसी जब अपने बेटे करण को नियती के संग देखती है तो वो हैरान रह जाती है.
करण और नियती डिनर की प्लानिंग कर रहे होते हैं, जिसे देख तुलसी हैरान रह जाती है. तुलसी के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि करण इतना बड़ा झूठ बोल सकता है. उसके बाद नियती की नजर तुलसी पर पड़ती है. वो उसे अपने घर में ले जाती है.
करण के धोखे से टूटेगी तुलसी
जब तुलसी घर में जाती है तो करण और नियती की शादी की तस्वीर देखती है तो हैरान रह जाती है. तुलसी को नियती बताती है कि करण उसका पति है और उन दोनों का एक बेटा भी है. तुलसी ये सारी बातें जान लेती है और वहां से अपने घर चली जाती है. दूसरी तरफ करण और नंदिनी की बेटी समायरा उनके एनिवर्सरी की तैयारी कर रही होती है.
ये भी पढ़ें:-जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर बात का रेफरेंस जरूरी है
तुलसी से समायरा करती है कि वो अपने पेरेंट्स की एनिवर्सरी मनाना चाहती है. समायरा की बातों को सुन तुलसी दुखी हो जाती है. लेकिन, वो समायरा की हां में हां मिला देती है. दूसरी तरफ नंदिनी भी तुलसी को परेशान देख लेती है. हालांकि, नंदिनी को तुलसी कुछ भी नहीं बताती है. वहां, मिहिर भी तुलसी को रोते हुए देख लेती है.
वो पूछता है कि आखिर क्या हुआ है, जो रो रही है. दूसरी तरफ गौतम भी आर्यन से कहता है कि उसने उसे करण पर नजर रखने के लिए तो भेजा ही है. लेकिन उसके साथ परी के लिए भी भेजा है. वो चाहता है कि परी और वो एक-दूसरे को जानें. इधर, परी भी अजय से दूर जाने के लिए कहती है कि वो आर्यन के संग मूव ऑन कर चुकी हैं. इस बात को आर्यन सुन लेता है और उसे गलतफहमी हो चुकी है कि परी उसे पसंद कर लेती है.
ये भी पढ़ें:-‘तुम अलादीन नहीं बन सकते..’ लोगों के बीच सिद्धार्थ निगम को किया गया था बेइज्जत, एक्टर का छलका दर्द
