Headlines

शादी के बंधन में बंधीं कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें


बॉलीवुड में जब भी कोई सेलेब्स शादी करते है, तो उनकी तस्वीरें फैंस के बीच वायरल हो जाती है. हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा शादी के बंधन में बंध चुकी है, जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही है. 

शानू शर्मा ने शेयर की तस्वीरें 

शानू ने अपने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर का लिखा, ‘भगवान की कृपा से मुझे इस दुनिया का सबसे बेहतरीन इंसान मिला… अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने सबसे करीबियों के प्यार के साथ, हमने आज सुबह अपने रिश्ते को ऑफिशियली कर दिया. आने वाले समय में शादी के जश्न का सिलसिला जारी रहेगा…’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पति केएल राहुल की धमाकेदार बल्लेबाजी पर फिदा हुईं आथिया शेट्टी, लिखा- उफ्फ, क्रेजी

कई सेलेब्स ने दी बधाई

पहली तस्वीर में शानू और उनके पति एक दूसरे का हाथ थामे हुए है. वहीं दूसरे तस्वीर में शानू अपने पति को प्यार से देख रही है. तीसरे में दोनों मेंहदी लगी हाथों में फूल लिए हुए है और चौथी में शानू अपने पति को किस कर रही है. शानू ने अपनी शादी में लाल रंग के सुंदर जोड़े में है, वहीं उनके पति आइवरी रंग के आउटफिट में दिख रहे है. साथ ही करण जौहर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, हुमा कुरैशी, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे कई सेलेब्स ने उन्हें शादी की बधाई दी है.

शानू का करियर 

बता दें कि शानू शर्मा ने बॉलीवुड में कई कलाकारों के करियर को बनाया है और यश राज फिल्म्स को कई टैलेंट स्टार्स दिए है. ‘बैंड बाजा बारात’ में रणवीर सिंह, ‘दम लगा के हईशा’ में भूमि पेडनेकर, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर, ‘इश्कजादे’ में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में अनुष्का शर्मा जैसे कई कलाकार को कास्ट करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ में भी अहान पांडे और अनीत पड्डा को कास्ट किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. 

ये भी पढ़ें: करण जौहर ने कसा ‘अल्फा मेल’ ट्रेंड पर तंज, बोले- भीड़ का पीछा कर रही इंडस्ट्री





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *