Viral Video: कभी-कभी लाइफ के सबसे खूबसूरत और इमोशनल मूमेंट्स हमें अचानक मिल जाते हैं, जहां हम उन्हें ढूंढ भी नहीं रहे होते हैं. ऐसा ही एक प्यारा सा सीन हाल ही में एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. इस वायरल सीन में एक नन्ही बच्ची ने CISF के एक जवान को बहुत प्यार और सम्मान के साथ सलाम करती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में एयरपोर्ट पर मौजूद CISF जवान अपनी ड्यूटी निभा रहा था, तभी एक छोटी बच्ची उसके पास आई और बड़े ही आदर के साथ उसे सैल्यूट किया. बच्ची का यह मासूम अंदाज वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट पर देखने वालों के दिल को भी छू गया. CISF ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक सलाम नहीं, बल्कि देश के जवानों के प्रति लोगों के दिल में बसे सम्मान और गर्व की झलक है.
एयरपोर्ट पर बच्ची ने CISF जवान को किया सैल्यूट
CISF ने इस पल को जादुई बताया. उनका कहना है कि जब मासूमियत और कर्तव्य एक साथ आते हैं, तो ऐसा ही सुंदर सीन देखने को मिलता है. यह घटना यह भी याद दिलाती है कि सुरक्षा बलों के जवान दिन-रात इसलिए मेहनत करते हैं, ताकि देश में प्यार, शांति और सुरक्षा बनी रहे.
A Salute to the Inspiration, Pride of The Nation
Watch as a little girl offers a heartfelt salute to our personnel at the airport. It’s not just a gesture; it’s a reflection of the deep respect and pride that even our youngest citizens carry for the uniform.
When innocence… pic.twitter.com/OVIgyeFQxv
— CISF (@CISFHQrs) April 24, 2026
यह भी पढ़ें – Viral Video: बाहर नहीं जानी चाहिए ये टेक्नोलॉजी… वॉशिंग मशीन में बर्तन धोने का वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपने इमोशनस शेयर किए बिना नहीं रह पाए. कई लोगों ने इसे बेहद प्रेरणादायक बताया. एक यूजर ने लिखा,सबसे ताकतवर सलाम वही होता है जो दिल से किया जाए यह वीडियो दिखाता है कि हमारे देश के लोग अपने रक्षकों से कितना प्यार करते हैं . वहीं दूसरे यूजर ने कहा,बहुत ही सुंदर पल हमारे जवानों की वजह से ही हम चैन से जी पाते हैं .
यह भी पढ़ें – Police Viral Video: लो भाग गया चोर… दो सिपाहियों को चकमा देकर हो गया रफूचक्कर, पुलिस के मजे ले रहे यूजर्स; देखें वीडियो
