अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के बीच कई बार गोलियां चलीं जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालात नियंत्रण में हैं और किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बीच महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिका पर तंज कसा है.
व्हाइट हाउस में पत्रकारों के डिनर के बीच फायरिंग की खबर सामने आते ही प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अमेरिका को ‘नरक’ जैसा देश बताया और वहां लगातार होने वाली शूटिंग की वारदातों पर चिंता व्यक्त की.
USA has a gun problem, something that has been discussed year on year after every gun related incident. It is a ‘hellhole’ as far as tackling this problem is concerned- it has taken lives of school kids, innocent Americans, targeting important political leaders.
Time to…— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) April 26, 2026
‘शूटिंग के मामले में USA नरक जैसा देश’
प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, “अमेरिका में बंदूकों की समस्या (Gun Problem) गंभीर है, जिस पर हर साल बंदूक से जुड़ी हर घटना के बाद चर्चा होती है. इस समस्या से निपटने के मामले में यह देश एक ‘नरक’ जैसा है. इसने स्कूली बच्चों, निर्दोष अमेरिकियों की जान ली है और महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाया है. अब इस चुनौती का सामना करने का समय आ गया है.”
