Headlines

मथुरा में छत पर बंदरों का हमला बना जानलेवा, घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ग्रामीणों में बंदरों के आतंक को लेकर आक्रोश.

मथुरा वृंदावन में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां लोगों को बंदरों ने परेशान कर रखा है और अब तो एक शख्स की बंदर के हमले के कारण मौत हो गई. मामला थाना फरह क्षेत्र का है. यहां  बंदरों के हमले से बचने के चक्कर में एक व्यक्ति छत से गिर गया. आनन फानन में व्यक्ति को अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

फरह के ग्राम पींगरी में 2 दिन पहले बंदरों ने सुबह हमला कर व्यक्ति को किया बुरी तरह घायल कर दिया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती  कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान शनिवा रात उसकी मौत हो गई. 

बंदर ने 3 महीने की बच्ची को बनाया बंधक! डेढ़ घंटे तक अटकी रहीं सांसें, रेस्क्यू का वीडियो वायरल

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमर सिंह उर्फ भोलू (पुत्र श्यामलाल), उम्र लगभग 40-45 वर्ष के बीच है, वह बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए 24 अप्रैल को अपने घर की छत पर गए थे.  इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया.  बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े. छत से गिरने के कारण अमर सिंह को सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे नाक और मुंह से खून बहने लगा था. 

परिजन तुरंत अमर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां दो दिन से इलाज चल रहा था, लेकिन इसी दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.  मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

बंदरों के आतंक से बेहाल गांव

बताया जा रहा है कि आगामी 10 मई को उनकी बेटी की शादी तय थी. मृतक अपने पीछे चार बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं.  ग्रामीणों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला. वन विभाग ने कभी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है.

होर्मुज में माइन्स हटाने जा रहे अमेरिकी नौसेना का दुश्मन बना बंदर, अटैक कर किया जख्मी, हॉस्पिटल में भर्ती

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *