Headlines

Watch: ‘भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत…मौका मिले तो…’, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो हुआ वायरल


भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट में सबसे बड़ी राइवलरी मानी जाती है. हालांकि पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया का स्तर पाकिस्तान की टीम से बहुत ऊपर जा चुका है और अधिकतर अब इसे राइवलरी नहीं मानते. भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान हमेशा घुटने टेकता नजर आता है, बावजूद बयानबाजी में पाकिस्तान के खिलाड़ी पीछे नहीं रहते. अब हसन नवाज का एक बेशर्मी भरा बयान वायरल हो रहा है.

हसन नवाज ने कहा कि टीम इंडिया के हर गेंदबाज पर रन मारने का मन करता है. यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कहा उससे उनकी नफरती सोच दिखती है. इसमें कोई बुराई नहीं कि कोई बल्लेबाज किसी बड़े गेंदबाज या बड़ी टीम के खिलाफ रन बनाने का सपना देखे, लेकिन उन्होंने इसलिए भारतीय गेंदबाजों का नाम नहीं लिया कि वह अच्छे गेंदबाज हैं बल्कि इसलिए कि उन्हें इनसे नफरत है.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच बड़ी घोषणा कर सकती है CSK, इस अनजाने खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया

हसन नवाज ने उगला जहर

PSL 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे टॉप आर्डर बल्लेबाज हसन नवाज से पत्रकार ने पूछा, “दुनिया में कोई ऐसा तेज गेंदबाज है, जिस पर आपको रन मारने का बहुत मन करता है.’ इस पर नवाज ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन जो भारतीय क्रिकेट टीम है, उनके गेंदबाजों के बारे में सोचते हैं कि मारना है. उनके हर एक गेंदबाज से नफरत है. सीधी से बात है. कोशिश करेंगे अगर आगे कभी मौका मिला तो.”

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और क्रिस गेल ओपनर, MS धोनी कप्तान; दिग्गज ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग 11

हसन नवाज ने पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम के लिए 4 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं. 4 वनडे में उनके कुल रन 113 और 25 टी20 में 457 रन हैं. टी20 इंटरनेशनल में वह एक शतक भी लगा चुके हैं. हालांकि उन्होंने कभी भी टीम इंडिया के खिलाफ कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *