Ipl 2026 इस बार अपने रोमांच से ज्यादा हसीनाओं के जलवों के लिए वायरल हो रहा है. हर मैच में एक हसीना ऐसी होती ही होती है जिसे देखकर कैमरामैन अपने होश गंवा बैठता है और कैमरा खिलाड़ियों से हटकर उस चेहरे पर आ जाता है जो शायद स्टेडियम का सबसे खूबसूरत चेहरा होता है. हाल ही में हुए दिल्ली बनाम बेंगलुरु के मैच में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां विराट कोहली से ज्यादा चाहने वाले इस हसीना के पाए गए. खुद कैमरामैन भी इस प्यारे से चेहरे का दीवाना हो गया.
DC vs RCB के मैच में छाई हसीना
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हाल ही में हुए दिल्ली बनाम बेंगलुरु के मैच की झलक दिखाई गई है. यहां एक प्यारी सी लड़की अपनी पसंदीदा टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सपोर्ट करने पहुंची थी, लेकिन उसकी खूबसूरती और नजाकत ने लोगों को ऐसा दीवाना बनाया कि मैच का सबसे क्यूट मोमेंट कैमरामैन ने कैद कर लिया. लड़की ने RCB की ड्रेस पहनी हुई है और क्राउड में खड़े होकर अपनी टीम को चीयर कर रही है इस दौरान उसका हुस्न और खूबसूरती देखते ही बन रही है.
खूबसूरती का कायल हुआ कैमरामैन
लड़की इतनी खूबसूरत है कि उसका अदाएं और हुस्न का कायल कैमरामैन भी हो गया. खिलाड़ियों से फोकस हटा कैमरामैन ने जब लड़की को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया तो मानों पूरे स्टेडियम की धड़कनें थम गईं और हर एक बस उसके चेहरे को निहारता रह गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
यूजर्स ने जमकर की खूबसूरती की तारीफ
वीडियो को zeenatkidunia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यार ये कितनी क्यूट है. एक और यूजर ने लिखा…कैमरामैन भी अपना दिल हार बैठा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आईपीएल में अब खिलाड़ियों से ज्यादा चर्चा हसीनाओं की हो रही है.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
