Headlines

राजा रघुवंशी की मां का बड़ा बयान, ‘अगर सोनम मेरे सामने आएगी तो मैं चाहती हूं कि खुद उसको…’


इंदौर ही नहीं बल्कि देश के सबसे चर्चित हत्याकांड में से एक राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ी खबर सामने आई. इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग की अदालत से जमानत मिल गई है. इस पर अब राजा रघुवंशी की मां की प्रतिक्रिया सामने आई है. राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि जमानत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है. उन्होंने कहा कि हम कानून के भरोसे बैठे थे लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला. 

‘मैं चाहती हूं कि उसको खुद मार डालूं’

उमा रघुवंशी ने कहा, “आज हमें महसूस हुआ कि कानून सच में अंधा है. मैं किसी हत्यारी से क्यों मिलना चाहूंगीं. अगर सोनम मेरे सामने आएगी तो मैं चाहती हूं कि मैं उसको खुद मार डालूं. मैंने सोचा नहीं था कि सोनम जमानत पर बाहर आ सकती है.”

इतनी जल्दी जमानत मिल जाना किसी सदमे से कम नहीं- मां

राजा मां ने कहा कि बेटे की बेरहमी से हत्या हुई, लेकिन आरोपी को इतनी जल्दी जमानत मिल जाना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि न्याय व्यवस्था उनके साथ खड़ी होगी, मगर फैसले ने उनका भरोसा कमजोर कर दिया है. 

सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर राजा के भाई का छलका दर्द, ‘आज हम पैसे की पावर के आगे हार गए’

‘हर जगह पैसे और रसूख का खेल दिख रहा’

राज की मां का कहना है कि जिस तरह से मामला चला, उन्हें लगने लगा है कि प्रभाव और दबाव के चलते न्याय प्रक्रिया प्रभावित हुई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हर जगह पैसे और रसूख का खेल दिख रहा है. हमें लगा था कि अदालत से न्याय मिलेगा, लेकिन अब विश्वास हिल गया है. वे अधिकारियों से मिलकर अपनी आपबीती बताना चाहती हैं और आगे की कार्रवाई करने की बात भी कही. उन्होंने सवाल उठाया कि साल भर भी नहीं हुआ और आरोपी को जमानत मिल गई, क्या यही इंसाफ है? परिवार अब इस फैसले के खिलाफ आगे की कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है.

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC के लिए बनाई 6 सदस्यीय समिति, 60 दिन में देनी होगी रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *