Headlines

Himachal Road Accident Viral Video: मौत की छलांग! पहाड़ों पर रफ्तार का राजा बन रहा था काली कार वाला, मोड़ आया और…


Himachal Road Accident Viral Video: पहाड़ी क्षेत्र से अक्सर रोड़ एक्सीडेंट जैसी घटनाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस बार भी हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. इस वायरल क्लिप में एक काली कार खतरनाक रफ्तार से पहाड़ी सड़क पर दौड़ती नजर आती है. लेकिन अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाए.

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार उसकी रफ्तार के कारण मोड़ पर नियंत्रण खो बेठी और गहरी खाई में जा गिरी. इसी हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जिससे एक बार फिर पहाड़ी इलाके में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

पहाड़ों में कार ने खो दिया नियंत्रण, हुआ हादसा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार काफी तेज स्पीड में पहाड़ी रास्ते पर चल रही होती है. वहीं जैसे ही मोड़ आता है, ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो देता है. कार पहले किसी चीज से टकराती है, जिसके बाद एयरबैग खुल जाते हैं और फिर सीधी खाई में गिर जाती है. बताया जा रहा है की खाई में गिरने के बाद कार में आग भी लग गई, जिससे हादसा और भयंकर हो गया.

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार कुछ लोग इस हादसे की वजह टायर फटने को बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इसकी मुख्य वजह रही है. वहीं कुछ लोगों ने सड़क पर सेफ्टी बैरियर न होने को लेकर भी सवाल उठाए. इसके अलावा कुछ यूजर्स के अनुसार हादसे के समय कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चारों लोग जालंधर के बताए जा रहे थे.

ये भी पढ़ें-Viral Video: ‘हाय रे गर्मी’ अब बारात में गर्मी से बचने के लिए आए एयर कूलर, जुगाड़ देख माथा पीटने लगे यूजर्स

यूजर्स के रिएक्शन

पहाड़ों पर इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद यूजर्स भी अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आए. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा पहाड़ों में धीरे चलने की सलाह यूं ही नहीं दी जाती है, एक छोटी सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है.

वहीं दूसरे ने कहा अगर यहां क्रैश बैरियर होता तो शायद जान बच सकती थी. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया स्पीड, ईगो और लापरवाही सड़क पर यही सबसे बड़े दुश्मन है. वहीं कुछ लोग ड्राइवर की तेज रफ्तार पर नाराज दिखे और कमेंट किया इतनी तेज स्पीड में पहाड़ों पर गाड़ी चलाना खुद को खतरे में डालना है.

ये भी पढ़ें-Viral Video: बीच सड़क महिला की डिलीवरी! लेडी डॉक्टर ने साड़ियों से बनाया ऑपरेशन थिएटर, यूजर्स कर रहे सलाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *