Headlines

Viral Video: बीच सड़क हुई महिला की डिलीवरी, लेडी डॉक्टर ने साड़ियों से बना डाला ऑपरेशन थिएटर, यूजर्स कर रहे सलाम


Viral Video: कई बार लाइफ में ऐसे पल सामने आ जाते हैं जहां कोई तैयारी, कोई नियम और कोई सिस्टम भी तुरंत काम नहीं आता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेगनेंट महिला की हालत अचानक बिगड़ जाती है और उसे बीच सड़क पर ही तेज लेबर पेन शुरू हो जाता है. इस मुश्किल समय में आसपास मौजूद महिलाओं और एक लेडी डॉक्टर ने जो किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया है. 

क्या हुआ वायरल वीडियो में?

वीडियो में एक प्रेगनेंट महिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क पर गंभीर लेबर पेन से जूझने लगती है और वहीं बेहोश या बेहद कमजोर अवस्था में बैठ जाती है. स्थिति इतनी अचानक और गंभीर थी कि तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई. इसी दौरान आसपास मौजूद कुछ महिलाओं ने तुरंत मदद के लिए कदम उठाया. 

लेडी डॉक्टर ने साड़ियों से बना डाला ऑपरेशन थिएटर

जैसे ही आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति देखी, कुछ महिलाओं ने तुरंत आगे बढ़कर मदद शुरू कर दी. उन्होंने अपनी साड़ियां, दुपट्टे और चादरों का इस्तेमाल किया और चारों तरफ से एक घेरा बना दिया. यह पूरा सीन देखकर ऐसा लगता है कि जैसे सड़क पर ही एक छोटा-सा अस्थायी कमरा बना दिया गया हो, ताकि डिलीवरी सुरक्षित तरीके से कराई जा सके. इसी बीच वहां मौजूद एक महिला डॉक्टर ने पूरी स्थिति को संभाल लिया. उन्होंने तुरंत मेडिकल सहायता देना शुरू किया और वहीं सड़क पर सुरक्षित तरीके से डिलीवरी करवाई.कुछ ही समय बाद महिला ने बीच सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर बच्चे को गोद में लेकर दिखा रही हैं और वहां मौजूद लोग राहत और खुशी महसूस कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: ‘हाय रे गर्मी’ अब बारात में गर्मी से बचने के लिए आए एयर कूलर, जुगाड़ देख माथा पीटने लगे यूजर्स

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने इन महिलाओं की जमकर तारीफ की, साथ ही डॉक्टर और मदद करने वाली महिलाओं को लोगों ने सलाम किया. किसी ने लिखा, ऐसी महिलाएं समाज की असली ताकत हैं. एक यूजर ने कहा, इंसानियत अभी जिंदा है. वहीं कुछ लोगों ने इसे बेहद इमोशनल और मोटिवेटिड घटना बताया.  

यह भी पढ़ें – Viral Video : स्पाइडर मैन का भूत आ गया क्या… अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चा करने लगा अजीब हरकतें, सदमे में यूजर्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *