Headlines

‘Dream boss’ ऑफिस में रोज 1 घंटे की ‘पिकनिक’! 2 बजे काम बंद, साथ बैठकर खाना, यूजर्स बोले, बॉस हो तो ऐसा


ऑफिस का नाम सुनते ही दिमाग में टेंशन, डेडलाइन और बॉस का प्रेशर घूमने लगता है. लेकिन जरा सोचिए अगर हर दिन ऑफिस में 1 घंटे की ‘पिकनिक’ हो, जहां कोई काम नहीं, सिर्फ खाना, हंसी-मजाक और मस्ती हो…तो कैसा लगेगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही कंपनी की कहानी वायरल हो रही है, जहां फाउंडर ने एक ऐसा नियम बनाया है जिसे जानकर लोग हैरान भी हैं और इंप्रेस भी. ये कहानी है एक ऐसे ऑफिस कल्चर की, जहां हर दिन 2 बजे पूरा काम रुक जाता है और शुरू होती है ‘टीम पिकनिक’.

2 बजे बजते ही रुक जाता है सारा काम

दरअसल, KK Create की फाउंडर काव्या कर्नाटक ने LinkedIn पर बताया कि उनकी कंपनी में हर दिन दोपहर 2 बजे एक घंटे का ब्रेक होता है, जिसे वो ‘1-hour picnic’ कहती हैं. इस दौरान 40 लोगों की पूरी टीम एक साथ बैठकर खाना खाती है. खास बात ये है कि इस नियम को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाता, चाहे काम कितना भी जरूरी क्यों ना हो.

नहीं है कोई बॉस-एम्प्लॉयी का फर्क

इस ‘पिकनिक टाइम’ की सबसे दिलचस्प बात ये है कि यहां कोई ऊंच-नीच या बॉस-एम्प्लॉयी का फर्क नहीं होता. सभी लोग—मैनेजर से लेकर फ्रेशर तक—एक साथ बैठते हैं और खाना शेयर करते हैं. कोई कुर्सी खींचकर बैठ जाता है, तो कोई कोने में जगह बना लेता है. यहां तक कि कोई खड़ा होकर भी खाना खा लेता है, लेकिन कोई अकेले नहीं खाता.

खाने के साथ मस्ती और गेम्स भी

ये एक घंटा सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसमें खूब मस्ती भी होती है. कोई घर का बना खाना शेयर करता है, कोई मजेदार जोक्स सुनाता है, तो कोई गेम शुरू कर देता है. काव्या के मुताबिक, कई बार ये एक घंटा इतना मजेदार हो जाता है कि ऑफिस कम और फैमिली जैसा माहौल ज्यादा लगता है.

यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स

सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ

इस अनोखे ऑफिस कल्चर को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसा माहौल टीम के बीच भरोसा और कनेक्शन बढ़ाता है, जो किसी मीटिंग रूम में नहीं बन सकता. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह के ब्रेक से काम का स्ट्रेस भी कम होता है और लोग ज्यादा खुश रहते हैं. हालांकि कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि हर किसी के लिए ये तरीका सही नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *