दिल्ली के द्वारका इलाके में बड़ा हादसा हुआ, जहां गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. हादसे की जानकारी दमकल विभाग को गुरुवार, 30 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 08 मिनट पर इसकी सूचना मिली. इसके बाद घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई.
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-23 द्वारका के SHO अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. साथ ही फायर ब्रिगेड समेत अन्य एजेंसियों को भी मौके पर बुलाया गया. राहत एवं बचाव अभियान चलाकर तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली में दिन की शुरुआत ठंडक के साथ, आज हल्की बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
अब तक नहीं हुई बच्चों की पहचान
मृत बच्चों की उम्र करीब 8 से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है. मौके से बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे और हादसे का शिकार हो गए. फिलहाल बच्चों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है. अभी तक किसी भी बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस बच्चों के मां-बाप का पता लगाने की कोशिश कर रही है. अभी तक मिली लापता बच्चों की रिपोर्ट से इन मृतक बच्चों का मिलान नहीं हो सका है.
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हादसे के पीछे की वजह क्या है. फिलहाल, मौके से कुछ सैंपल इकट्ठे किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई बार चले अश्लील वीडियो, IFSO यूनिट करेगी जांच
