Headlines

West Bengal Exit Poll 2026 Live: एग्जिट पोल के बाद बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूप से बाहर धरने पर बैठे टीएमसी नेता, ममता बोलीं- रातभर जागतें रहे, बीजेपी खेलेगी आखिरी खेल


West Bengal Assembly Polls: Kshudiram Anushilan Kendra में गुरुवार शाम उस समय तनाव बढ़ गया, जब तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष और शशि पांजा ने ईवीएम स्ट्रॉन्गरूम के अंदर संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया. यह विवाद पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद सामने आया. कुणाल घोष, जो बेलेघाटा से टीएमसी उम्मीदवार भी हैं, ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्गरूम की निगरानी कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को दोपहर करीब 3:30 बजे वहां से हटा दिया गया. इसके कुछ देर बाद निर्वाचन आयोग की ओर से ईमेल भेजकर बताया गया कि प्रशासनिक कारणों से स्ट्रॉन्गरूम को शाम 4 बजे फिर खोला जाएगा.

घोष का कहना है कि जब तक यह सूचना मिली, तब तक उनके कार्यकर्ता जा चुके थे। जब वे दोबारा वहां पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों का रवैया पक्षपातपूर्ण है और भारतीय जनता पार्टी को अंदर आने दिया जा रहा है, जबकि टीएमसी को बाहर रखा गया. टीएमसी नेताओं ने निर्वाचन आयोग से तुरंत स्पष्टीकरण की मांग की है और कहा है कि जब तक पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं आती, उनका धरना जारी रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *