Headlines

Bengal Exit Polls: बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले RJD नेता मनोज झा का बड़ा बयान, ‘एग्जिट पोल को…’


पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव समाप्त हो चुका है. दो चरणों में यहां बंपर वोटिंग हुई है जिसके बाद अब रिजल्ट का इंतजार है. 4 मई को नतीजे आने हैं, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. इस बीच आरजेडी नेता मनोज झा की प्रतिक्रिया आई है.

गुरुवार (30 अप्रैल, 2026) को मनोज झा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “एग्जिट पोल को मैं सट्टा से ज्यादा नहीं समझता हूं. आईपीएल और वर्ल्ड कप में ये चलता था. जुआ खेलवाया जाता था. मैं चार तारीख का इंतजार करूंगा. देखूंगा कि क्या नतीजे आते हैं. रही बात वोटिंग परसेंटेज की तो इसको भी बहुत गंभीरता से देखने की आवश्यकता है…” 

उन्होंने आगे कहा, ”अभी भी ट्रिब्यूनल में लाखों केस लंबित हैं. अगर उनमें से कई हजार अब जोड़े जाएंगे तो उनके वोट की जिम्मेदारी किस पर होगी? इस लोकतंत्र में जिम्मेदारी का कोई मतलब नहीं रहा.”

यह भी पढ़ें- Patna Zoo: सम्राट सरकार ने बदला संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम, भड़की कांग्रेस, बोली- ‘BJP में…’

नित्यानंद राय बोले- बंगाल में बन रही बीजेपी की सरकार

बंगाल चुनाव पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने समस्तीपुर में गुरुवार को कहा, “बंगाल में बीजेपी की सरकार बन रही है. प्रधानमंत्री मोदी पर पश्चिम बंगाल के भाई, बहनों, मजदूरों, युवाओं, सबने भरोसा जताया है और वहां भारी बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी…” 

उन्होंने कहा, “पिछले चुनाव में किस तरह ममता बनर्जी के गुंडों ने मतदाताओं को रोका था, हत्याएं की गईं, किस तरह तांडव किया गया और जब ममता बनर्जी की सरकार बनी उसके बाद TMC के गुंडों ने जो कोहराम मचाया था, बीजेपी के मतदाताओं की हत्याएं हुई, लेकिन इस बार हम चुनाव आयोग का स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए धन्यवाद करते हैं.”

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार? सम्राट कैबिनेट के संभावित चेहरे जानें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *