Headlines

पश्चिम बंगाल चुनाव: नतीजों से पहले संजय राउत का बड़ा बयान, ‘जोर जबरदस्ती से…’


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. चुनाव खत्म होने और नतीजों से पहले सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है. इस पर अब उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है.

कोई उलटफेर नहीं है- संजय राउत

मीडिया के सवालों पर संजय राउत ने कहा, “कोई उलटफेर नहीं है. पश्चिम बंगाल में ममता दीदी भारी बहुमत से जीत रही हैं. केरल में कांग्रेस के नेतृत्व में जो फ्रंट बना है वो जीत रहा है. तमिलनाडु में एमके स्टालिन की लीडरशिप में डीएमके जीत रही है. असम में कांटे की टक्कर है. पुदुचेरी में कांग्रेस गठबंधन जीत रहा है, यही एग्जिट पोल समझ लीजिए.”

महाराष्ट्र MLC चुनाव: कांग्रेस का बड़ा फैसला, उद्धव गुट के उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान

नतीजों से पहले सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद भी वहां पर CAPF की 500 कंपनियां तैनात रहेंगी. इस पर संजय राउत ने कहा, “चुनाव में तो 2.5 लाख पैरा मिलिट्री फोर्स को तो पहले ही लाया है. अगर 700 कंपनियां लाया है तो इसका मतलब ये है कि जो निर्णय ममता दीदी के फेवर में आएगा, सरकार वो मानने को तैयार नहीं है. जोर जबरदस्ती से EVM कब्जे में लेकर निर्णय को बदलना चाहती है.”

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?

बता दें कि 294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव हुए. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ. 4 मई को आने वाले नतीजों से पहले कई एग्जिट पोल सामने आए हैं. बंगाल में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 148 है.

Chanakya Strategies

BJP- 150 से 160
TMC- 130 से 140
Others- 6 से 10

P-Marq

BJP- 150 से 175
TMC- 118 से 138
Others- 2 से 6

Praja Poll

BJP- 178 से 208
TMC- 85 से 110
Others- 0 से 5

JVC

BJP- 138 से 159
TMC- 131 से 152
Others- 0 से 2

MARTRIZE

BJP- 146 से 161
TMC- 125 से 140
Others- 6 से 10

इस एग्जिट पोल में TMC की सरकार का अनुमान

Janmat Polls

BJP- 80 से 90
TMC- 195 से 205
Others- 4 से 8

‘कांग्रेस अपना बोरिया बिस्तरा समेट ले?’ उद्धव के फैसले पर बिफरे समर्थक, कहा- पार्टी बर्बाद हो रही



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *