Headlines

Train Cancelled: रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द और डायवर्ट, भीषण गर्मी में होगी टेंशन, जानें कारण


Train Cancelled News: गर्मी के पीक सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे नेटवर्क पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है. प्रयागराज के पास चुरू–सादुलपुर रेलवे सेक्शन पर चल रहे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अप्रैल से जून तक 350 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं. इसमें एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों तरह की ट्रेनें शामिल हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

ट्रेनों में बदलाव
इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. इतना ही नहीं कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है. अचानक हुए इन बदलावों से यात्रियों के बीच हलचल देखने को मिल रही है. खासतौस से गर्मी की छुट्टियों में ट्रिप प्लान कर चुके लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं. किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट पाना भी चुनौती की तरह बन गया है और कई लोग अब इसके लिए ऑप्शंस की तलाश कर रहे हैं.

यात्रियों ने की मांग
इन हालातों को देखते हुए अब यात्रियों ने भी रेलवे से अपडेट देने की मांग की है. यात्रियों का कहना है कि रेलवे क अब आधुनिकीकरण की जरूरत है. लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर ट्रेनों का रद्द होना, रूट डायवर्ट होना और समय में बदलाव के चलते यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कई यात्रियों ने ये भी बताया कि अधिकारियों को खासकर मध्यम और निम्न वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए बेहतर योजना बनानी चाहिए, क्योंकि हर कोई फ्लाइट्स से सफर नहीं कर सकता है.

रेलवे अधिकारियों का कहना है…
वहीं इसे लेकर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, बीकानेर डिवीजन के चुरू–सादुलपुर खंड पर दोहरीकरण और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम की वजह से ये रूट ब्लॉक लिया गया है. साथ ही प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है, इस वजह से भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है. इस दौरान नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत पर रोक लगाई गई है और कोच जोड़ने या हटाने जैसे काम भी सीमित कर दिए गए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *