देश के पांच राज्यों में मतदान समाप्ति के बाद सभी का इंतजार 4 मई को है. इसी दिन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आएंगे. ऐसे में सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं. इंडिया टुडे ने भी टुडेज चाणक्य ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है. इससे पहले बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग की समाप्ति के बाद कई एजेंसी ने अपने आंकड़े जारी किए हैं. ऐसे में हम आपको केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी से जुड़े अनुमानित आंकड़े बता रहे हैं.
क्या असम में वापसी करेगी बीजेपी?
असम एग्जिट पोल को लेकर चाणक्य ने आंकड़े जारी किए हैं. ऐसे में जो अनुमान निकलकर सामने आया है, उसमें एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. सर्वे में एनडीए को करीब 50 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि, इस बार असम में चुनाव बेहद की कांटे की टक्कर माना जा रहा था. लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े अलग कहानी बयान कर रहे हैं.
टुडेज चाणक्य के मुताबिक, असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं. बीजेपी समेत एनडीए गठबंधन को 102 सीटें मिल सकती हैं. यह स्पष्ट बहुमत का इशारा कर रही हैं. इसके अलावा कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें और अन्य को एक सीट जा सकती है.
केरल में यूडीएफ को बढ़त, लेकिन टक्कर का मुकाबला
केरल विधानसभा चुनाव की बात करें, तो इस बार यहां चुनाव बेहद ही करीबी नजर आ रहा है. टुडेज चाणक्य के मुताबिक, यूडीएफ को 40, एलडीएफ को 98 प्रतिशत वोट मिलता नजर आ रहा है. वहीं, बीजेपी को 20 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, अन्य के हिस्से में 2 प्रतिशत वोट गिर सकता है. सीटों की बात करें तो यूडीएफ को 140 में से 69 सीट, एलडीएफ को 64, बीजेपी को 7 और अन्य के खाते में 0-1 सीटें मिलती नजर आ रही है.
तमिलनाडु में टीवीके का उभार, डीएमके को बहुमत
तमिलनाडु की बात करें, तो यहां विधानसभा चुनाव 2026 के लिए टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. डीएमके को 125 सीटें मिल सकती हैं. टीवीके एक बड़ी ताकत बनकर राज्य में उभरी है. टीवीके को इस चुनाव में 63 सीटें मिल सकती है. वहीं, AIDMK 45 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. साथ ही अन्य के खाते में 1 सीट मिलने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें
