Headlines

धार हादसे के घायलों से मिले कैलाश विजयवर्गीय, एग्जिट पोल पर बोले- 4 मई को बंगाल में बनेगी नई सरकार


पश्चिम बंगाल और केरल के एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है. विजयवर्गीय ने दावा किया है कि इस बार देश को बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की ओर से पश्चिम बंगाल को एक नई सरकार मिलने जा रही है.

दरअसल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए इंदौर के महाराजा यशवंतराव (MY) अस्पताल पहुंचे थे. यहाँ उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके बाद जब मीडिया ने उनसे एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेबाकी से अपनी राय रखी.

‘घुसपैठियों और आतंकवाद वाली सरकार की विदाई तय’

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल के रुझानों पर बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने वहां की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस बार इस देश को बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की ओर से बंगाल को एक नई सरकार मिलेगी.”

मध्य प्रदेश सदन में CM और नेता प्रतिपक्ष के बीच हुई तीखी बहस, उमंग सिंघार ने रवैये पर उठाए सवाल

उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “बंगाल में एक ऐसी सरकार थी जो देश की चिंता नहीं करती थी. वह सिर्फ घुसपैठियों को आमंत्रित करती थी, जिससे वहां नक्सलवाद, नकली नोट और आतंकवाद पनपता था. अब उस सरकार की विदाई तय हो गई है. बंगाल की जनता का मिजाज ऐसा ही लग रहा है और 4 तारीख को यह पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा.”

केरल पर स्वीकार की जमीनी हकीकत

वहीं, जब मीडिया ने केरल के एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिल रही बढ़त को लेकर विजयवर्गीय से सवाल किया, तो उन्होंने अपनी पार्टी की जमीनी हकीकत को बेबाकी से स्वीकार किया. उन्होंने कहा, “हां, केरल में अभी हमारा उतना काम नहीं है. लेकिन धीरे-धीरे अब हम केरल में भी अपना काम बढ़ाएंगे.”

4 तारीख का है इंतज़ार

कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. खासकर पश्चिम बंगाल को लेकर उनका ‘तोहफे’ वाला बयान बीजेपी के भीतर मौजूद भारी उत्साह को दिखा रहा है. अब पूरे देश की निगाहें 4 तारीख के अंतिम चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि एग्जिट पोल के दावे कितने सटीक बैठते हैं.

सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर राजा के भाई का छलका दर्द, ‘आज हम पैसे की पावर के आगे हार गए’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *