Headlines

Ek Din BO Day 1 Prediction: साई पल्लवी और जुनैद खान की ‘एक दिन’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन


सिनेमाघरों में 1 मई, शुक्रवार को यानी आज कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं इनमें से एक साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर ‘एक दिन’ भी. इस फिल्म से साई ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. वहीं फिल्म को लेकर खास बज नहीं है ऐसे में चलिए यहां जानते हैं आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी की ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

एक दिन’ का नहीं है कोई बज
बता दें कि रोमांटिक ड्रामा ‘एक दिन’ आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और आमिर खान खुद इसके प्रमोशन में नजर आ रहे थे, इसलिए रिलीज से पहले इसके बारे में चर्चा और अवेयरनेस बढ़ने की उम्मीद थी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और दर्शकों में इस फिल्म के लिए जरा भी क्रेज नहीं दिख रहा है. प्रमोशनल कंटेंट टारगेटेड यंग ऑडियंस पर कोई प्रभाव नहीं डाल पाई और न ही उनमें एक्साइटेमेंट जगा पाई.

वहीं कई इंडियन फिल्में आज रिलीज हुई हैं जिनमें से ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ हिंदी बाजार में अहम हैं. जहां ‘राजा शिवाजी’ का टारगेट भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करना है, वहीं ‘एक दिन’ को शायद कोई खास तवज्जो न मिले.  फिल्म की लीमिटेड शोकेसिंग है, और इस कारण पहले दिन इसके दर्शकों की संख्या कम रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:-Bhooth Bangla BO Day 14: ‘भूत बंगला’ ने 14वें दिन भी किया कमाल, 125 करोड़ का आंकड़ा किया पार, अब ‘स्काई फोर्स’ का तोड़ेगी रिकॉर्ड

एक दिन’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
‘एक दिन’ हिंदी और तमिल में रिलीज़ हुई है. साई पल्लवी की मौजूदगी के कारण तमिल वर्जन में दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन हिंदी वर्जन में यह फिल्म फ्लॉप रहने की संभावना है. प्री-सेल्स में कोई हलचल न होने के कारण, फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है. अगर फिल्म का शुरुआती ऑडियंस फीडबैक पॉजिटिव रहता है तो इस फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से थोड़ा ज्यादा भी हो सकता है, क्योंकि काउंटर पर टिकटों की बिक्री से ऑक्यूपेंसी थोड़ी बढ़ सकती है. वहीं महाराष्ट्र दिवस/मजदूर दिवस की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिल सकता है. लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा नहीं होगा.

वहीं 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन की संभावित शुरुआत के साथ, साई पल्लवी बॉलीवुड में निराशाजनक शुरुआत करने जा रही हैं. उम्मीद है कि वह अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म, रामायण: पार्ट 1 से दमदार कमबैक करेंगी.

ये भी पढ़ें:-धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- पता नहीं उनके बिना जिंदगी कैसे बिताऊंगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *