Headlines

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी बांध हादसे में 5 और शव बरामद, अब तक 9 की मौत और 6 लापता


मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार (30 अप्रैल) को दर्दनाक हादसा हो गया. नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में गुरुवार, 30 अप्रैल को बड़ा हादसा हो गया, यहां सैलानियों से भरा क्रूज बांध में डूब गया. इस हादसे में एक और शव बरामद किया गया है. जिससे अब तक 9 लोगों की मौत हुई है. रेस्क्यू टीम ने 5 और शव निकाले हैं. 

बचाव दल द्वारा 22 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया. फिलहाल अभी भी 6 लोगों की तलाश जारी है जिसके लिए प्रयास जारी हैं. बरगी बांध पर हुई दुर्घटना के बाद बचाव दल ने चल रहे अभियान के दौरान डूबे हुए क्रूज के नीचे से एक शव बरामद किया है.

जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, 31 लोगों से भरा क्रूज डूबा, 4 शव बरामद, 12 की अभी भी तलाश

बचाव दल द्वारा गुरुवार को चार शव बरामद किए गए थे, और अब एक और शव को निकालने का काम जारी है. सुबह की तस्वीरों से पता चलता है कि जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज दुर्घटना के बाद बचाव अभियान रात भर जारी रहा और टीमें अभी भी घटनास्थल पर काम कर रही हैं.

बरगी बांध हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बरगी बांध में हुए हादसे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. इस नाव में 31 लोग सवार बताए जा रहे हैं. जिसमें 6 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को को रेस्क्यू किया गया है. इनके अलावा अभी 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है. 

बरगी डैम हादसे से जुड़े 5 प्वाइंट्स

  • यह हादसा आंधी-तूफान के चलते हुआ है. तेज आंधी से क्रूज डगमगाकर डूब गया.
  • हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. 
  • सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख प्रकट किया है. 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता का ऐलान किया गया.
  • जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित एसडीआरएफ एवंअन्य बचाव दल घटना स्थल पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्य में सक्रिय हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है.

लाइफ सेविंग जैकेट से बची जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग और क्रूज संचालन का प्रबंधन और पर्यटकों के भ्रमण का दायित्व संभालने वाले व्यक्तियों द्वारा लाइफ सेविंग जैकेट की व्यवस्था से जानें बचाने में सफलता मिली. दरअसलस जबलपुर में तेज आंधी तूफान के कारण हुए क्रूज हादसे के पश्चात 22 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. बाकी लोगों की तलाश और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.

सीएम मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख

 मुख्यमंत्री यादव ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को तत्काल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने के निर्देश दिए हैं.उन्होंने जबलपुर संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री यादव ने इस हादसे में दिवंगत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है.

धार हादसे के घायलों से मिले कैलाश विजयवर्गीय, एग्जिट पोल पर बोले- 4 मई को बंगाल में बनेगी नई सरकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *