Headlines

किसकी वजह से हार गई RCB? कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद बताया, गिल की तारीफ में कही ये बात


IPL 2026 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की पूरी टीम 155 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. जवाब में GT ने 16.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर आसान जीत हासिल की. जेसन होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 2 विकेट लिए और रजत पाटीदार समेत 3 बल्लेबाजों के कैच पकड़े. पाटीदार ने मैच के बाद हार पर बात करते हुए बल्लेबाजों पर निशाना साधा.

रजत पाटीदार ने कहा, “इस पिच पर जो स्कोर हमने बनाया वो पर्याप्त नहीं था. लेकिन इसके बावजूद जिस तरह से हमारी गेंदबाजी रही, हमने मैच को खींचा, वो पॉजिटिव है.” पिच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “पिच पर घांस थी, जिससे गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. शुभमन गिल ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, वो काबिले तारीफ है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से हम पर दबाव बनाया.” 

शुभमन गिल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज तर्रार शुरुआत की थी, उन्होंने 18 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 43 रन बनाए. जोस बटलर ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए. उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके जड़े.

यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की दौड़ में शुभमन गिल से आगे हैं विराट कोहली, जानिए किसके पास है पर्पल कैप

बल्लेबाजों पर साधा निशाना

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तेज शुरुआत दिलाई थी, कोहली ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे. जब रजत पाटीदार के रूप में RCB का तीसरा विकेट गिरा तब स्कोर 7.4 ओवरों में 79 रन था, लेकिन इसके बाद टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. देवदत्त पडिक्कल ने 24 गेंदों में 40 रनों की अहम पारी खेली.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने खोया आपा, अंपायर से भिड़े; रजत पाटीदार के विकेट से थे नाराज

रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा, “हमने मिडिल ओवरों में काफी विकेट गंवाए, जिसकी वजह से हम पिछड़ गए. भुवनेश्वर एक अनुभवी गेंदबाज हैं और जिस तरह से उन्होंने पहले हाफ में गेंदबाजी की, वह शानदार था. हम एक-एक मैच पर ध्यान देंगे, रास्ता लंबा है. हम पॉइंट्स टेबल नहीं देख रहे, हमारा फोकस बस अच्छा क्रिकेट खेलने पर है.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *