- मई में कन्या राशि के लिए धन खर्च बढ़ेगा, खर्चे पर नियंत्रण रखें।
- व्यापार में टेक्नोलॉजी और डेटा से विदेश से जुड़कर मुनाफा कमाएं।
- नौकरी में कम्युनिकेशन स्किल और डेटा विश्लेषण से मिलेगी नई जिम्मेदारी।
- प्रेम संबंधों में बातचीत से अनबन दूर होगी, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
Virgo Rashifal May 2026: कन्या राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग आपको प्रगति की ओर ले जाएंगे. हालांकि इस माह धन खर्च में अधिकता राहेगी.
आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं कन्या राशि (Kanya Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.
कन्या राशि मई 2026 मासिक राशिफल (Virgo May 2026 Horoscope)
बिजनेस और वेल्थ
महीने की शुरुआत से 10 मई तक सप्तम भाव में मंगल-शनि द्वंद दोष व अंगारक योग बनाएंगे, जिससे टैरिफ की अनिश्चितता के कारण प्रॉफिट मार्जिन थोड़ा कम हो सकता है. अपने ऑफिस के फिजूलखर्चों पर नियंत्रण रखना इस महीने का मूल मंत्र है.
13 मई तक अष्टम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से डेटा और तकनीक के माध्यम से विदेश से जुड़ना बिजनेसमैन के लिए जैकपॉट साबित हो सकता है. ऑनलाइन डील्स में पारदर्शिता रखें, बड़ा मुनाफा होने के योग हैं.
4, 8, 9, 12, 13, 14, 25, 26, 27 तारीख को पार्टनर की ओर से कोई नया आइडिया मिल सकता है, जो व्यापार में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा. मुनाफे का सही निवेश आपकी भविष्य की राह आसान करेगा.
14 मई से दशम भाव में शुक्र सप्तम भाव के स्वामी गुरु के साथ शंख योग बनाएंगे, जिससे पुराने हिसाब-किताब को पूरी तरह डिजिटल करना अब जरूरी है. पैतृक काम में भाई-बहनों के साथ मिलकर नई सेल्स टीम बनाएंगे.
14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से टीचिंग, राइटिंग, अकाउंटेंसी या क्राफ्ट के काम में महिलाओं को बड़ा नाम मिलेगा. समाज में आपकी बातों को विशेषज्ञ की तरह सुना जाएगा.
बिजनेस के कारक बुध 29 मई से दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे, जिससे राजनीतिक व्यक्तियों से मिली सलाह आपके बिजनेस मॉडल को सुधारने में काम आएगी. किसी सरकारी सब्सिडी का फायदा मिल सकता है.
जॉब और प्रोफेशन
महीने की शुरुआत से 13 मई तक दशम भाव के स्वामी बुध अष्टम भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से 3-11 का संबंध रहने से आपकी कम्युनिकेशन स्किल और डेटा एनालिसिस की क्षमता ऑफिस में सबको प्रभावित करेगी. नई जिम्मेदारी के साथ सैलरी बढ़ने के भी योग हैं.
10 मई तक मंगल सप्तम भाव में रहते चौथी दृष्टि दशम भाव पर होने से आईटी, बैंकिंग या शिक्षा क्षेत्र में नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं. अपनी ऑनलाइन प्रोफाइल को अपडेट रखें.
11 से 25 मई तक सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में होने से बॉस आपकी बारीकियों की तारीफ करेंगे. किसी प्रोजेक्ट की कमियों को पकड़ना आपको उनकी नजरों में ऊपर उठाएगा.
14 मई तक सूर्य अष्टम भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से आपके मित्र ही आपके लिए सबसे बड़े मार्गदर्शक बनेंगे. छिपे हुए शत्रु आपके काम में छोटी बाधाएं डाल सकते हैं, पर वे टिकेंगे नहीं.
15 मई से सूर्य नवम भाव में रहते गुरु से 2-12 का संबंध रहने से ऑफिस की गपशप से पूरी तरह दूर रहें, वरना आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है. टीम प्रोजेक्ट्स में आपकी भूमिका अहम होगी.
बुध 29 मई से दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे, जिससे कोवर्कर के साथ तालमेल तो अच्छा रहेगा, लेकिन जूनियर्स को काम सिखाते समय धैर्य रखें. सीनियर्स से आपको कोई महत्वपूर्ण डेटा मिलेगा.
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
महीने की शुरुआत से 13 मई तक शुक्र नवम भाव में रहते गुरु से 2-12 का संबंध रहने से प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है. बातचीत से सब ठीक हो सकता है. 9, 12, 13, 14, 25, 26, 27 तारीख को पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाने के योग हैं.
11 मई से मंगल अष्टम भाव में स्वगृही होकर गुरु से 3-11 का संबंध रहने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. घर की जरूरतों के लिए कोई कीमती वस्तु या गैजेट खरीदने की योजना बनेगी.
शनि-केतु का षडाष्टक संबंध रहने से अविवाहितों के लिए किसी पुराने मित्र के जरिए रिश्ते की बात चल सकती है. जल्दबाजी में फैसला न लें, थोड़ा वक्त दें.
14 मई से दशम भाव में शुक्र सप्तम भाव के स्वामी गुरु के साथ शंख योग बनाएंगे, जिससे पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना दस्तावेज अचानक मिल सकता है, जो विवाद को सुलझाने में मददगार होगा. धन लाभ की पूरी संभावना है.
14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा और वे किसी रचनात्मक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. उनके स्वास्थ्य का थोड़ा ख्याल रखना होगा.
स्टूडेंट्स और लर्नर्स
महीने की शुरुआत से 10 मई तक मंगल सप्तम भाव में रहते गुरु से 4-10 का संबंध रहने से मैथ्स, साइंस और लॉजिक से जुड़े विषयों के छात्रों को विशेष सफलता मिलेगी. आपकी कंसंट्रेशन इस महीने कमाल की रहेगी.
4, 8, 9, 12, 13, 14, 25, 26 तारीख को कोडिंग, ग्राफिक्स या विदेशी भाषा सीख रहे छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे. ग्रुप स्टडी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी.
14 मई से दशम भाव में शुक्र-गुरु का शंख योग रहेगा, जिससे स्पोर्ट्स में आपकी तकनीक और बुद्धिमानी आपको विरोधियों पर बढ़त दिलाएगी. इंडोर गेम्स या शतरंज में विशेष रुचि बढ़ सकती है.
19 मई से 25 मई तक बुध रोहिणी नक्षत्र में होने से इस महीने होने वाली प्रवेश परीक्षाएं आपके करियर की दिशा बदल सकती हैं. सफेद, पारदर्शी या हरे रंग के पेन का प्रयोग करना शुभ रहेगा.
हेल्थ एंड ट्रेवल
महीने की शुरुआत से 10 मई तक सप्तम भाव में मंगल-शनि द्वंद दोष व अंगारक योग बनाएंगे व 14 मई से बुध-गुरु का 2-12 का संबंध रहेगा, जिससे माता-पिता को सेहत के मामले में पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. पिता को पैरों या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है.
14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से बिजनेस या शिक्षा के लिए विदेश यात्रा बहुत सुखद और लाभदायक रहेगी. नई संस्कृतियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
कन्या राशि के लिए उपाय
16 मई शनि जयंती पर – आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत्त होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखकर शनि महाराज का अभिषेक करें और “ऊँ छाया-पुत्राय नमः” मंत्र की 3 माला का जाप करें। साथ ही किसी गरीब व्यक्ति को जूते या चप्पल का दान करें।
25 मई श्री गंगा दशहरा पर – सुबह स्नान के समय पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद श्री सूक्त का पाठ करें और ब्राह्मण को मटका तथा हाथ का पंखा दान करें। इससे आपको मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें: Leo Monthly Horoscope May 2026: मई में सिंह राशि का लक रहेगा पावरफुल, जॉब और बिजनेस में दबदबा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
