Headlines

गंगानगर विधायक से मारपीट मामले में ट्विस्ट! अब आरोपी अधिकारी बोले- ‘उन्होंने हमें बंधक बनाकर…’


राजस्थान के गंगानगर में बीजेपी विधायक जयदीप बिहानी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार RUIDP के एईएन जगनलाल बेरवा और एल एंड टी के दो कर्मचारियो को गुरूवार सुबह उपखंड अधिकारी के सामने पेश हुए. जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. वहीं इस मामले में ट्विस्ट आया है. अब आरोपी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था.

उन्होंने कहा कि इसमें जगनलाल बेरवा के आंख चोट आई हुई है. एईएन बेरवा ने बताया की विधायक जयदीप बिहानी ने उन्हे विधायक सेवा केंद्र में मिटिंग के लिए बुलाया था. उनसे पुछा गया की आपने विधायक बिहानी के साथ मारपीट की तो उन्होंने इससे इनकार किया.

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: ठंडे पानी के लिए खूनी जंग! जोधपुर की भीषण गर्मी में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा

एईएन बेरवा ने बताया की वे अपने एलएंडटी के दो साथियों के साथ विधायक के पास मिटिंग के लिए गए थे. जहां उनके साथ मारपीट की गई है. वहीं बेरवा के वकील ने बताया की विधायक ने जो मारपीट के जो आरोप लगाए है उनमें विधायक को चोट के कोई निशान नही है जबकी एईएन बेरवा के चोट के निशान है.

इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

वहीं घटना के विरोध में श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ जिले की इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया है.जिला पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है.

‘मारपीट कर जमीन पर बैठाया’

इंजीनियरों ने आरोप लगाया कि घटना को लेकर इंजीनियर इमरान खान, इंजीनियर फुरकान और साइट इंजीनियर नीरज घटना के बाद विधायक सेवा केंद्र पहुंचे तो देखा की जगनलाल बेरवा एईएन,शाहनवाज हसन और सोहम को सेवा केंद्र में मारपीट करके जमीन पर बेठा रखा था. 

आरोप है कि एलएंडटी के तीन इंजीनियर मौके पर पहुंचे तो विधायक जयदीप बिहानी ने उनके फोन जब्त कर लिए और अपने टूटे चश्मे के 1 लाख 50 हजार रुपए लाकर देने को कहा. जिसके बाद एलएंडटी के इंजीनियर भुषण ने जयदीप बिहानी को 1 लाख 50 हजार रुपए मंगवाए. जिसके बाद विधायक बिहानी ने टूटे हुए चश्मे की राशि एलएंडटी से वसूल की.

ये भी पढ़ें: Bharatpur News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भरतपुर में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *