Law Colleges In Delhi: अगर आप भी 12वीं के बाद लॉ के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं और दिल्ली में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके पास कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद है. देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के लॉ यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और प्राइवेट संस्थान बड़ी संख्या में है, जो अच्छी एजुकेशन के साथ-साथ अच्छे करियर के अवसर भी देते हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र यहां लॉ पढ़ाई के लिए आवेदन करते हैं. दिल्ली में लॉ की पढ़ाई अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी स्तर पर की जा सकती है. इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए CLAT, AILET, CUET और यूनिवर्सिटी स्तर की परीक्षा देनी होती है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया देश में लीगल एजुकेशन को नियंत्रित करता है और संस्थान को मान्यता भी देता है.
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली देश की टॉप लॉ कॉलेज में गिनी जाती है. यहां बीए एलएलबी और एलएलएम जैसे कोर्स उपलब्ध है. एडमिशन के लिए AILET परीक्षा पास करना जरूरी होता है. यह यूनिवर्सिटी अपने रिसर्च, इंटरनेशनल एक्सपोजर और प्लेसमेंट के लिए जानी जाती है.
फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली यूनिवर्सिटी
1924 में स्थापित यह संस्थान देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में शामिल है. यहां एलएलबी और दूसरे कोर्स कम फीस में उपलब्ध हैं. मजबूत फैकल्टी, बड़ी लाइब्रेरी और बेहतर एलुमनाई नेटवर्क नेटवर्क इसकी खासियत मानी जाती है.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली
जामिया की फैकल्टी ऑफ लॉ हाई एजुकेशन और कम फीस के लिए जानी जाती है. यहां यूजी, पीजी और रिसर्च स्तर के कोर्स उपलब्ध है और एडमिशन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होता है. ऐसे में लॉ करने वाले स्टूडेंट्स इस यूनिवर्सिटी से भी लॉ की पढ़ाई कर सकते हैं.
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी
यह यूनिवर्सिटी बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी और एलएलएम जैसे कोर्स ऑफर करती है. यहां एडमिशन क्लेट या सीईटी के आधार पर होता है. मॉडर्न सिलेबस और अच्छे प्लेसमेंट के कारण यह छात्रों के बीच भी पॉपुलर है.
इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
यह संस्थान खासतौर पर पोस्ट ग्रेजुएट और रिसर्च आधारित लॉ स्टडी के लिए जाना जाता है. यहां एलएलएम, पीएचडी और डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं. जहां लीगल रिसर्च पर विशेष जोर दिया जाता है.
प्राइवेट लॉ कॉलेज भी है अच्छे ऑप्शन
सरकारी इंस्टीट्यूट के अलावा दिल्ली एनसीआर में कई प्राइवेट लॉ कॉलेज भी है, जो छात्रों को आधुनिक सुविधाओं और इंडस्ट्री एक्स्पोजर के साथ एजुकेशन देते हैं. इनमें एमिटी लॉ स्कूल, लॉयड लॉ कॉलेज, आईआईएमटी स्कूल ऑफ लॉ और जनरल ग्लोबल लॉ स्कूल जैसे इंस्टिट्यूट शामिल है
कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं स्टूडेंट?
दिल्ली के लॉ कॉलेज में कई तरह के कोर्स उपलब्ध है जैसे एलएलबी, बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी छात्र अपनी रुचि और करियर प्लान के अनुसार इन कोर्स का चयन कर सकते हैं. लॉ की पढ़ाई के दौरान लीगल रीजनिंग, कम्युनिकेशन स्किल रिसर्च और क्रिटिकल थिंकिंग जैसी क्षमताएं विकसित होती है.
ये भी पढ़ें-स्कूल से पीजी तक बेटियों की बढ़त; पढ़ाई में अब लड़कियां आगे, नई पीढ़ी बदल रही तस्वीर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
