कनिका मान का बबली अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है. लेकिन, नागिन 7 में उन्हें नेगेटिव रोल में देखा जा रहा है. इसी बीच कनिका कई इंटरव्यू भी दे रही हैं, जिसमें वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते दिख रही हैं.
हाल ही में कनिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो 32 साल की हो चुकी हैं. लेकिन, अभी भी शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है. कनिका ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि जब वो 22 साल की थीं, तभी से उनके लिए शादी के रिश्ते आने शुरू हो गए थे.
लेकिन, वो अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन उनके पैरेंट्स इसके खिलाफ थे. ऐसे में उन्होंने एक चिट्ठी लिखी और घर से निकल गईं. हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कनिका ने बताया कि उन पर 10 साल से शादी का प्रेशर बनाया जा रहा है. उनके घरवालों के अनुसार शादी के लिए परफेक्ट उम्र 22 साल होती है.
ये भी पढ़ें:-‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए कंफर्म हुए ये 12 कंटेस्टेंट, जानें क्या होगी शो की थीम
अब वो लेट हो चुकी हैं. कनिका ने बताया कि उनकी फैमिली में अभी भी ये सब कॉमन है. अब तो लोगों को लगता है कि मैं सुंदर दिख रही हूं तो अब शादी कर लेनी चाहिए. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सबसे पहले बचपन में घर के काम सिखाए गए थे. पढ़ाई करो, स्कूल जाओ, लेकिन ये सब तो करना ही है.
‘
घर का काम हर लड़की को आना चाहिए. कनिका ने बताया कि फिर चाहे घर की सफाई हो या खाना बनाना हो. उन्हें हमेशा से सिखाया गया कि अच्छी बहू कैसे बनते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि घर में रहने तक का तरीका सिखाया जाता है. कनिका ने बताया कि एक रिलेटिव घर आए थे तो उन्होंने कहा कि इसने लेगिंग्स क्यों पहन रखी है. कनिका ने इस दौरान कहा कि वो किसी को डेच नहीं कर रही हैं और ना किसी तरह के रिलेशनशिप में हैं.
ये भी पढ़ें:-Ek Din BO Day 2: जुनैद खान की ‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने
