Headlines

Video: बाप के सामने बेटी को भगा ले गया उसका आशिक, राह चलते चली तगड़ी चाल, वीडियो देख हैरान रह गए लोग


सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिनमें ड्रामा, सस्पेंस और पूरा फिल्मी ट्विस्ट एक साथ देखने को मिल जाता है.इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर अचानक ऐसा सीन बनता है कि देखने वाले भी चौंक जाते हैं.एक पिता अपनी बेटी के साथ जा रहा होता है और अगले ही पल वहां ऐसा बवाल खड़ा हो जाता है कि पूरा मामला पलट जाता है.वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि भाई ये तो पूरा फिल्मी सीन लग रहा है.

सड़क पर हुआ अचानक कांड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बेटी के साथ जा रहा होता है. तभी एक लड़का अचानक वहां आता है और लड़की का हाथ पकड़ने लगता है. ये देखते ही पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वो तुरंत उस लड़के से भिड़ जाता है. लेकिन तभी एक दूसरा शख्स आता है और पिता को पकड़ लेता है, जिससे मामला और ज्यादा गरमा जाता है.

वीडियो में दिखा बड़ा ट्विस्ट

वीडियो में आगे जो होता है वही सबसे ज्यादा हैरान करता है. जैसे ही दूसरा शख्स पिता को रोकता है, लड़का लड़की का हाथ पकड़कर वहां से निकल जाता है. पूरा सीन इतनी तेजी से होता है कि आसपास खड़े लोग भी कुछ समझ नहीं पाते. कुछ यूजर्स का कहना है कि मामला पहले से सेट लग रहा है, जबकि कुछ इसे अचानक हुई घटना बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया रिएक्शन

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे “फुल फिल्मी ड्रामा” बता रहा है तो कोई कह रहा है “भाई ये तो प्लान्ड लग रहा है”. कई लोग वीडियो को बार-बार देखकर अपनी-अपनी थ्योरी दे रहे हैं.वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इसे लेकर अपनी राय दे रहा है. वीडियो को foofaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *