Headlines

IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, ‘जय श्री राम’ के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?


IPL 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया. 229 के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की. रोहित प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, वह रघु शर्मा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे. रघु जो अपना दूसरा IPL मैच खेल रहे थे, उन्होंने अक्षत रघुवंशी के रूप में पहला विकेट लिया. इसे रघु ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया, उन्होंने एक पर्ची निकाली.

रघु शर्मा की पर्ची पर क्या लिखा था?

रघु शर्मा ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर रघुवंशी को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया. अपना दूसरा IPL मैच खेल रहे रघु का ये पहला आईपीएल विकेट था. विकेट के बाद रघु ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर कुछ लिखा हुआ था. पर्ची पर लिखा था, “राधे राधे, गुरुदेव की कृपा से 15 सालों का एक मुश्किल समय खत्म हुआ. ये मौका देने के लिए मुंबई इंडियंस (ब्लू एंड गोल्ड) का बहुत धन्यवाद. मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा. जय श्री राम.”

यह भी पढ़ें- लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

रघु शर्मा के बारे में

रघु पंजाब से आते हैं. उनका जन्म 11 मार्च, 1993 को जालंधर में हुआ था. वह गेंदबाज हैं, जो डोमेस्टिक में पंजाब के लिए खेलते हैं. 33 साल के इस गेंदबाज को मुंबई इंडियन ने 2025 सीजन के लिए 30 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि पिछले साल रघु को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 मई को हुए मैच में उन्होंने IPL डेब्यू किया, जिसमे वह कोई विकेट नहीं ले पाए. मुंबई इंडियंस भी वो मैच हार गई थी.

यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,6… वापस आते ही रोहित शर्मा ने ठोकी सबसे तेज हाफ-सेंचुरी, LSG के खिलाफ रचा इतिहास

रघु शर्मा के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 20 पारियों में 57 विकेट लिए हैं. वह 5 बार फाइव विकेट हॉल कर चुके हैं. लिस्ट ए के 12 मैचों में उन्होंने 18 विकेट लिए हैं. टी20 के 6 मैचों में उनके नाम 5 विकेट हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *