Headlines

आपसी लड़ाई में शख्स ने खुद ही को मार ली गोली, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो, कांप उठे यूजर्स


सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान करने वाले और खौफ में डालने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हद पार कर देते हैं. गुस्से और लापरवाही में उठाया गया कदम इंसान के लिए कैसे जानलेवा बन जाता है इस बात की गवाही वीडियो चीख चीखकर दे रहा है. वीडियो में एक शख्स पारिवारिक झगड़े में खुद ही को गोली मारता दिखाई दे रहा है जो की काफी डरा देने वाला है. ऐसे में अब इंटरनेट पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

जमीनी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा!

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में घर के आंगन में भयंकर पारिवारिक कलेश देखने को मिला है. इस दौरान एक शख्स हाथ में बंदूक लिए घर वालों पर चीखता दिखाई दे रहा है. लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हाथ में बंदूक होने की वजह से कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शख्स का झगड़ा अपने सगे किसी जमीन के विवाद को लेकर है और उसी के चलते ये बवाल खड़ा हुआ है.

शख्स ने खुद ही को मार ली गोली

वीडियो में बहस आगे बढ़ती है और शख्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है, जिसके बाद शख्स आव देखता है ना ताव बंदूक से अपने पैर पर फायर कर देता है. गोली लगते ही शख्स दर्द से बुरी तरह तड़पता है. ये सारा माजरा घर की छत से कोई रिकॉर्ड कर रहा होता है. मामला यूपी के बुलंदशहर का बताया जा रहा है, जहां घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

यूजर्स बोले, ये बेहद खतरनाक था

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ने स्क्रिप्ट तो ठीक लिखी, लेकिन कैमरे से अनजान रह गया. एक और यूजर ने लिखा…जमीन का विवाद हर घर में है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लोगों को डर भी नहीं लगता, ये खतरनाक हो सकता था.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *