Headlines

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका, 26 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग घायल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की जांच और बचाव के निर्देश।

चीन के हुनान प्रांत स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भयानक विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. यह विस्फोट इतना भीषण था कि अधिकारियों को फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकालना पड़ा.

चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हुआशेंग पटाखा फैक्ट्री (Huasheng Fireworks Plant) हुनान प्रांत के दक्षिणी शहर लियूयांग में स्थित है, जहां सोमवार (4 मई, 2026) को दोपहर में हुए इस भयानक धमाके के बाद बचाव अभियान खत्म हो गया है. अधिकारियों ने 1,500 से ज्यादा आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया. इसके साथ, कुत्तों, ड्रोन और रोबोट का भी इस्तेमाल किया गया. वहीं, मलबे में फंसे सात लोगों को बचा लिया गया है.

यह भी पढे़ंः ‘हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन…’, प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी

परिसर में थे दो बारूद के गौदाम, राहत कार्य में बन रहे थे परेशानी

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस इस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है और कंपनी के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ नियंत्रण उपाय किए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि फैक्ट्री परिसर में मौजूद बारूद से भरे दो गोदाम विस्फोट के बाद राहत और बचाव कार्य के दौरान काफी ज्यादा जोखिम पैदा कर रहे थे. बचाव टीमों ने आसपास के लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ-साथ सेकेंडरी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इलाके को नम रखने जैसे उपाय भी किए.

रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके का असर इतना ज्यादा था कि पास की एक रिहायशी बिल्डिंग की खिड़कियां तक टूट गई. इस विस्फोट में घायल हुए लोगों की उम्र 20 से 60 साल के बीच है और कई लोग विस्फोट के कारण उड़ते मलबे की चपेट में आने से हड्डियों की चोट के भी शिकार हुए हैं.

घायलों को बचाने के लिए करें हर संभव कोशिशः शी जिनपिंग

वहीं, इस भीषण विस्फोट के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की खोज और घायलों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हादसे की गंभीरता से जांच करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही है.

यह भी पढ़ेंः ‘अगर कोई महिला अगली संयुक्त राष्ट्र प्रमुख चुनी जाती है तो हमें बेहद खुशी होगी’, बोला चीन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *