Headlines

अखिलेश यादव ने दिखाई बीजेपी नेताओं को राह! ब्रजेश, केशव के अलावा अपर्णा भी लिस्ट में शामिल


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने अलग अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. ऐसा ही मंगलवार को देखने को मिला, जब वो अचानक लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी की विधायक अनुपमा जायसवाल से मिलने पहुंच गए और उनका हालचाल जाना. अनुपमा जायसवाल समाजवादी पार्टी का झंडा जलाते वक्त ही आग में झुलस गईं थीं. 

सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस कदम से हर कोई हैरान रह गया. जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई, इसके बाद बीजेपी के दूसरे नेताओं की भी नींद खुली और फिर तो अस्पताल में उनसे मिलने वालो का तांता लगना शुरू हो गया. अखिलेश यादव के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य ओम प्रकाश राजभर और अपर्णा यादव भी बीजेपी विधायक से मिलने पहुंच गईं. 

अखिलेश यादव ने मंगलवार दोपहर 3.33 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की तस्वीरें डाली. उस समय सीएम योगी समेत दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्री वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में थे. 

सपा अध्यक्ष की मुलाक़ात के बाद मची हलचल

अखिलेश यादव की तस्वीरों के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई. इन तस्वीरें से बीजेपी खेमे की बैचेनी इसी बात से समझी जा सकती है कि वाराणसी से लौटते ही सबसे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेदांता अस्पताल पहुंचे और बीजेपी विधायक से मिलकर उनका हाल जाना. कल रात 10:00 बजे उनकी तस्वीरें भी सामने आईं और उनके बाद 10:27 बजे केशव प्रसाद मौर्य भी उनसे मिलने पहुँच गए. 

Gaur Green Avenue Fire: गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव में जुटी NDRF टीम

अपर्णा यादव और राजभर ने भी की मुलाक़ात

यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी अनुपमा जायसवाल से मंगलवार को ही अस्पताल में पहुँच कर मुलाक़ात की. उन्होंने भी देर रात इसकी तस्वीरें शेयर की है. ओम प्रकाश राजभर भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. 

बता दें कि अनुपमा जायसवाल बहराइच की सदर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं. शनिवार को भाजपा की ओर से आयोजित महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में उन्होंने विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इसी दौरान जब वो विपक्षी दलों के नेताओं का पुतला जा रही थी, तभी आग से उनका चेहरा झुलस गया था. अनुपमा जायसवाल का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

Ganga Expressway पर कितने होंगे टोल, सफर के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च? एक क्लिक में जानें सब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *